Palamu : अपराधियों का तांडव! फूंक डाली पोकलेन, फायरिंग से दहशत…

Palamuपलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहया पहाड़ स्थित उदय माइंस स्टोन में बीती रात एक बड़ी आपराधिक घटना सामने आई है। शुक्रवार रात करीब 10 से 10:30 बजे के बीच बाइक पर सवार अज्ञात अपराधियों ने माइंस परिसर में खड़ी पोकलेन मशीन को आग के हवाले कर दिया।

ये भी पढ़ें- Breaking : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पाक ने दागी अब्दाली मिसाइल! हाई अलर्ट में भारत… 

Palamu : बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी और मौके से फरार हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय माइंस में तैनात रात्रि प्रहरी ने जब पोकलेन में आग लगते देखा तो शोर मचाया। शोर सुनते ही तीन की संख्या में पल्सर बाइक पर सवार अपराधियों ने मौके से भागने से पहले करीब तीन से चार राउंड हवाई फायरिंग की।

Palamu : अपराधियों ने फूंकी पोकलेन
Palamu : अपराधियों ने फूंकी पोकलेन

ये भी पढ़ें- Pakur : दंपती ने जहर खाकर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस… 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस घटना से माइंस कर्मचारियों और स्थानीय ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया है। घटना की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। प्रारंभिक छानबीन में यह बात सामने आई है कि घटना से चार से पांच दिन पूर्व दो अज्ञात व्यक्ति माइंस परिसर में आए थे और पोकलेन की चाबी छीन ली थी।

ये भी पढ़ें- Giridih : घूस लेते रंगेहाथ धराया लिपिक, धनबाद ACB की बड़ी कार्रवाई… 

उस वक्त उन्होंने धमकी दी थी कि “काम नहीं चलेगा”, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि आगजनी की घटना में उन्हीं लोगों का हाथ हो सकता है। माइंस के मुंशी ने पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी है और अपराधियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ माइंस कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है।

Palamu : मामले की जानकारी देता चालक
Palamu : मामले की जानकारी देता चालक

ये भी पढ़ें- Latehar Murder : लातेहार में खूनी खेल! शादी में आए युवक की गोली मारकर हत्या… 

चार दिन पहले मिली थी धमकी

वहीं स्थानीय लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। हुसैनाबाद पुलिस ने कहा है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस का मानना है कि यह घटना आपसी रंजिश या अवैध वसूली से जुड़ी हो सकती है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई है।

बिनोद सिंह की रिपोर्ट–

ये भी पढ़ें- Breaking : झारखंड कांग्रेस समन्वय समिति का गठन, इन 12 नेताओं को मिली जगह, देखें लिस्ट… 

 Weather Update: अल नीनो के बीच फिर सक्रिय होगा मॉनसून, 17...

झारखंड में मॉनसून फिर सक्रिय होने के संकेत। रांची समेत 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना। Weather Update...

बोकारो एयरपोर्ट में आग लगने की अफवाह! जानिए धुएं और लपटों...

बोकारो: बुधवार को बोकारो एयरपोर्ट परिसर से धुआं और आग की लपटें उठती देख इलाके में आग लगने की चर्चा शुरू हो गई। दूर...

पश्चिमी सिंहभूम में जंगली हाथी के हमले में युवक गंभीर घायल,...

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के रोंगो गांव में जंगली हाथी के हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो...