JMM और कांग्रेस ने रोका जनजातीय लोगों का विकास-समीर उरांव

रांची : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति की बैठक कटहल मोड़ स्थित लालगुटवा बैंक्वेट हॉल में हुई। बैठक में भाजपा राष्ट्रीय नेता, मोर्चा प्रभारी, एसटी मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई नेता उपस्थित रहे। एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कार्यसमिति की बैठक तीन सत्र में चलेगा। राज्य में संगठनात्मक संरचना पर चर्चा होगी। राज्य के राजनीतिक हालात पर चर्चा होगी और राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित होगा।

प्रदेश की यूनिट ने राजनीतिक प्रस्ताव को तैयार किया है। वर्तमान में केंद्र सरकार जनजातीय लोगों के साथ साथ सभी वर्गों के कल्याण के कई प्रकार की योजना चला रही है। एसटी एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में जेएमएम और कोंग्रेस के द्वारा जनजातीय लोगों के विकास के काम को रोका जा रहा है। आदिवासियों की हत्या करवाने का काम किया गया है, उग्रवाद को बढावा देने का काम कर रही है। जनजातीय महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। इन सभी विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। सरकार सिर्फ अपना विकास और झोली भरने का काम कर रही है।

दुमका से बीजेपी सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि पिछली सरकार ने जनजातीय लोगों के लिए कई प्रकार के काम किये थे, जो अब शिथिल पड़ा हुआ है। सोहराय पर्व पर छुट्टी की घोषणा थी, रेलवे स्टेशनों पर जनजातीय भाषा में घोषणा की बात थी इन सारे चीजों को वर्तमान सरकार ने बंद करने का काम किया है।

JSLPS ने आदिम जनजातीय परिवारों के जीवन को दी उड़ान

Koderma Love Story: प्रेमी से बिछड़ने पर नाबालिग का हाई वोल्टेज...

 कोडरमा में प्रेमी के साथ फरार नाबालिग को बरामद करने पहुंची पुलिस पर युवती ने चाकू से हमला करने की कोशिश की। घंटों हाई...

Dhanbad News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मन्नान मलिक का निधन, पूर्व...

 धनबाद के विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री मन्नान मलिक का रांची के अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से...

Bihar Education Update: 20 जुलाई तक तैयार होंगे Model School, 8,700...

 बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षा योजनाओं की समीक्षा की। 20 जुलाई तक मॉडल स्कूलों में आधारभूत सुविधाएं पूरी होंगी, 8,700 छात्र-शिक्षकों...