रांचीः 15 सूत्री मांग को लेकर मोरहाबादी मैदान से सीएम आवास की ओर निकले रसोईया संयोजिका संघ के सदस्यों को पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास जाने से रोक दिया, हंगामा होता देख कर आखिरकार 5 सदस्यों को मुख्यमंत्री आवास तक जाने की अनुमति दी गई।
रसोईया संघ 03 वर्षों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रही है। उनकी प्रमुख मांग आन्दोलन के दौरान हटाए गए रसोईयों को वापस काम पर रखने की, जिन रसोईयों पर केस हुआ है उनका केस वापस लेने की, मजदूरी में बढ़ोतरी और बकाया मजदूरी का भुगतान किये जाने की है।


















