Advertisment

वृद्ध महिला की पीटकर हत्या, आरोपी भतीजा समेत दो गिरफ्तार

सिमडेगा : बानो थाना क्षेत्र में 58 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या कर दी गयी। पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला को जख़्मी हालत में ईलाज के लिए लाया गया, जिसके सिर में गम्भीर चोट लगने और अत्यधिक खून निकल जाने के कारण उनकी मौत हो गयी है। बताया जा रहा है की आपसी विवाद में मृतक के भतीजे ने ही डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी है और हत्या कर दोनों मौके से फरार हो गये हैं।

दोनों आरोपियों के विरूद्ध सघन छापामारी कर बुमबुल्डा के जंगलों से दोनो को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया गया है। आरोपियों ने बताया कि मारथा लुगून ने करीब एक महीना पहले सिप्रियन लुगून से काम के लिए उनकी मोटरसाईकिल माँगी थी। इनके छोटे लड़के के द्वारा मोटरसाईकिल चलाने के क्रम में खराब हो गया था। इसी को बनवाने के लिए आरोपी सिप्रियन लुगून, मृतिका एवं उसके परिवार पर दबाव बना रहे थे लेकिन आर्थिक हालत खराब होने के कारण मारथा लुगून मोटरसाईकिल बनवाने में असमर्थ थी, जिस कारण डंडे से पीट-पीटकर मारथा लुगून की हत्या कर दी गयी।

रिपोर्ट : रविकांत  

Jharkhand Teacher Recruitment: 877 सहायक आचार्य की नियुक्ति अटकी, प्राइवेट यूनिवर्सिटी...

 झारखंड में 877 माध्यमिक सहायक आचार्य की नियुक्ति फिलहाल टल गयी है। शिक्षा विभाग प्राइवेट यूनिवर्सिटी से मिली डिग्रियों की सूक्ष्म जांच करेगा।Jharkhand Teacher...

JPSC JSSC Protest: CM आवास की सुरक्षा बढ़ी, कांके रोड पर...

JPSC JSSC परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों के आंदोलन को देखते हुए रांची में CM आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। कांके...

Ranchi Traffic Challan: कार नंबर पर स्कूटी चलाने का खेल, बुजुर्ग...

 रांची के 69 वर्षीय केदार नाथ प्रसाद को कार के नंबर पर स्कूटी चलाने वाले अज्ञात व्यक्ति के कारण एक साल में चार बार...