Advertisment

आदिवासियों को उनके हक-हुकूक और जमीन से बेदखल किया जा रहा- अंजली सोरेन

जमशेदपुरः झारखंड मुक्ति मोर्चा, ओड़िसा की प्रदेश अध्य़क्ष और मुख्यमंत्री हेमंत की बहन अंजली सोरेन को सुंदरगढ़ जिले के राउरकेला इलाके में तीन दिनों तक प्रशासन ने नजरबंद रखा। अंजली सोरेन ओड़िसा सीमेंट कंपनी लिमिटेड, जे.एस. डब्लू के जमीन अधिग्रहण के मामले में जन सुनवाई के लिए पहुँची थी। लेकिन नजरबंद रहने के कारण जन सुनवाई में शामिल नहीं हो पायी।

ओड़िसा की सरकार हो या मोदी की सरकार सब अडाणी-अम्बानी की सेवा में

अंजली सोरेन ने कहा कि जे.एस. डब्लू के लिए जिन रैयतों की जमीन ली गई, आज भी बेरोजगार घुम रहे है। आदिवासी अपनी जमीन किसी भी कीमत पर नहीं देगा। ओड़िसा की सरकार हो या केन्द्र की मोदी सरकार सब अडाणी-अम्बानी की सेवा में है। आदिवासियों को उनके हक-हुकूक और जमीन से जबरन बेदखल किया जा रहा है।

रिपोर्ट- लाला जबीन

Jharkhand Teacher Recruitment: 877 सहायक आचार्य की नियुक्ति अटकी, प्राइवेट यूनिवर्सिटी...

 झारखंड में 877 माध्यमिक सहायक आचार्य की नियुक्ति फिलहाल टल गयी है। शिक्षा विभाग प्राइवेट यूनिवर्सिटी से मिली डिग्रियों की सूक्ष्म जांच करेगा।Jharkhand Teacher...

JPSC JSSC Protest: CM आवास की सुरक्षा बढ़ी, कांके रोड पर...

JPSC JSSC परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों के आंदोलन को देखते हुए रांची में CM आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। कांके...

Ranchi Traffic Challan: कार नंबर पर स्कूटी चलाने का खेल, बुजुर्ग...

 रांची के 69 वर्षीय केदार नाथ प्रसाद को कार के नंबर पर स्कूटी चलाने वाले अज्ञात व्यक्ति के कारण एक साल में चार बार...