अपराधियों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, पुलिस ने घटनास्थल से खोखा किया बरामद

सरायकेला : जिला के कपाली ओपी क्षेत्र को फिर एक बार अपराधियों ने अशांत करने का काम किया है। जहां आज सुबह कपाली ओपी क्षेत्र के डेमडुबी में अपराधियों ने करीब 45 वर्ष के अब्दुल जब्बार नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि अब्दुल जब्बार सुबह घर से होटल चाय पीने और पान खाने जा रहा था, इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे आपराधियों ने पीछे से गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए।

घटना के बाद आसपास के सैकड़ों लोगों की भीड़ घटना स्थल पर जुट गई। घटना के बाद कपाली ओपी प्रभारी विनोद सिंह भी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की तहकीकात में जुट गई है। इधर पुलिस ने घटनास्थल से खोखा भी बरामद किया है।

बताया जा रहा है कि मृतक अब्दुल जब्बार कुछ सालों पहले कपाली ओपी में पुलिस की वाहन भी चलाता था। इधर वो जमीन के कारोबार से जुड़ा हुआ था। हालांकि हत्या क्यों हुई, पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

बता दें कि कुछ दिनों पूर्व ही कपाली ओपी क्षेत्र के हंसाडूगरी निवासी होटल संचालक शमीम अहमद की भी अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

रिपोर्ट : गुलाम रब्बानी

जमशेदपुर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने सड़कों पर उतरे सिटी एसपी ललित...

जमशेदपुर: शहर में ट्रैफिक को सुव्यवस्थित करने और अतिक्रमण रोकने के मकसद से सिटी SP ललित मीना सोमवार को खुद सड़कों पर उतरे। उन्होंने...

नशे के खिलाफ झारखंड का बड़ा कदम, जानिए क्या है हेमंत...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि नशीले और प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन का इंसानी सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है। उन्होंने बताया कि...

रेलवे से लेकर एम्स तक, झारखंड को क्या मिला मोदी सरकार...

रांची:भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 साल के कार्यकाल को विकास, जन-कल्याण और सुशासन का...