आराः अजीमाबाद थाना क्षेत्र के चिलहर गांव से तीन दिन से लापता एक अधेड़ का शव मिला है। मृतक 55 वर्षीय नेमुलाल राम चिलहर निवासी जीराखन राम का पुत्र था। मृतक के शरीर पर जख्म के निशान पाए गए है।
लापता अधेड़ का शव मिलते ही सैकडों की संख्या में ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर उतर गए। जाम के कारण वाहनों का परिचालन अवरुद्ध हो गया। अगिआंव इंस्पेक्टर नागेश्वर सिंह और थानाध्यक्ष अंशु कुमारी मौके पर कैंप कर रही थी। पुलिस के अनुसार आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाने का प्रयास किया जा रहा है। दूसरी ओर भाकपा- माले विधायक मनोज मंजिल ने कहा है कि घटना के पीछे सामंती तत्वों का हाथ है।
रिपोर्ट : नेहा गुप्ता


















