Advertisement
Advertisement

राज्य सभा सीट को लेकर कांग्रेस झामुमो में जिच कायम, कांग्रेस ले सकती है बड़ा फैसला

Ranchi- कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर रांची लौटते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भले ही राज्य सभा की सीट के लिए महुआ माजी के नाम का एलान कर दिया हो, लेकिन झामुमो कांग्रेस के बीच की जिच अभी खत्म नहीं हुई है.

महुआ माजी का नाम सामने आते ही झारखंड कांग्रेस में बबाल है, कुछ इसे वादाखिलाफी बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि केन्द्रीय नेतृत्व से जो बात की गयी थी, जिस पर सहमति बनी थी, महुआ माजी की उम्मीदवारी उसका साफ उल्लंघन है, यह एक इकतरफा फैसला है. महुआ माजी के नाम को सामने करते वक्त कांग्रेस की राय नहीं ली गयी.

सीएमओ तक पहुंची भ्रष्ट अधिकारियों और दलालों की पहुंच

इस बीच झारखंड के कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने भी कह दिया कि राज्य सभा चुनाव को लेकर झामुमो के निर्णय से पार्टी को निराशा हाथ लगी है. अगर यह निर्णय विश्वास में लेकर किया जाता तो बेहतर होता. इस मामले में सबसे तल्ख तेवर महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह का रहा है.

दीपिका पांडे ने कहा है कि महुआ माजी की उम्मीदवारी की घोषणा से कांग्रेसी कार्यकर्ता और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान हुआ है. दीपिका पांडे यहीं नहीं रुकी, दीपिका ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ गठबंधन की सरकार आयी थी, वह  जनता के उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी. सरकार भ्रष्ट्राचार पर लगाम नहीं लगा सकी. पिछली सरकार के सभी भ्रष्ट्र अधिकारियों की पहुंच आज सीएमओ तक पहुंच गयी है. यह गठबंधन सरकार पर बड़ा दाग है.

आज कांग्रेस करेगी अपने स्टैंड की घोषणा

इस बीच प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे रांची पहुंचने वाले हैं, बताया जा रहा है कि उसके बाद सर्वसम्मत निर्णय लिया जाएगा. इधर  झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, अध्यक्ष राजेश ठाकुर, बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता सहित सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे का इंतजार कर रहें हैं, किसी भी वक्त अविनाश पांडे का रांची आगमन हो सकता है.

Commercial Advertisment

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...