Advertisement
Advertisement

महुआ माजी को राजेश ठाकुर की बधाई, लेकिन जिच अभी कायम है

 Ranchi-महुआ माजी को झामुमो की ओर से राज्य सभा उम्मीदवार बनाये जाने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने महुआ माजी को बधाई दी है. साथ ही यह भी कहा है कि झामुमो ने यह फैसला कुछ सोच समझ कर ही लिया होगा.

बता दें कि कई दिनों से कांग्रेस इस बात पर अड़ी हुई थी कि राज्य सभा के लिए कांग्रेस का दावा बनता है, झामुमो अपने वादे को पूरा करे, जबकि झामुमो की ओर से कहा जा रहा था कि हमारा समझौता विधान सभा चुनाव के लिए था. इस बीच राज्य स्तरीय नेताओं से बात नहीं बनती देख कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात भी की थी,  उसके बाद दिल्ली में हेमंत सोरेन ने कहा था कि राजधानी रांची पहुंचते ही उम्मीदवार की घोषणा कर दी जाएगी.

जिच अभी कायम है

इसके बाद यह कयास भी लगाये जाने लगा कि झामुमो अपना दावा छोड़ दिया है और राज्य सभा के लिए कांग्रेस की ओर से ही कोई उम्मीदवार होगा. लेकिन रांची पहुंचते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झामुमो से लम्बे समय से जुड़े रहे महुआ माजी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया.

इसके बाद अटकलों का दौर शुरु हो गया, यह माना जाने लगा कि राज्य सभा के मुद्दे पर कांग्रेस और झामुमो के बीच कहीं न कहीं जिच कायम है.

लेकिन इस बीच  झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने महुआ माजी को बधाई देते हुए कहा है कि झामुमो ने यह फैसला कुछ सोच समझ कर ही किया होगा. कल कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे रांची आ रहे हैं, इस मुद्दे पर विचार विमर्श कर निर्णय लिया जाएगा.

Commercial Advertisment

East Champaran VB G Ramji Yojana: 649 योजनाओं से बदलेगी गांवों...

East Champaran VB G Ramji Yojana, मोतिहारी: बिहार के ग्रामीण विकास विभाग एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार, 6...

Rajgir Glass Bridge: अब 5 साल के बच्चे भी कर सकेंगे...

Rajgir Glass Bridge: बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल राजगीर नेचर सफारी के विश्व प्रसिद्ध ग्लास ब्रिज को लेकर पर्यटकों के लिए बड़ी...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel: पंचायतों में बिजली से लेकर पेयजल...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी...