Advertisement
Advertisement

पटना छोड़ सीमांचल में हो रही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, जानें गिरिराज सहित दिग्गजों ने इस पर क्या कहा

कटिहार : पटना छोड़ सीमांचल में हो रही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक- बिहार में

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक कटिहार में हो रही है.

पार्टी पटना छोड़ सीमांचल में 13 साल बाद बैठक कर रही है.

जिसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं.

दरअसल सीमांचल का पूरा इलाका अल्पसंख्यक का गढ़ माना जाता है,

इसी को साधने के लिए बैठक आयोजित की गई है.

हालांकि इस मुद्दे पर कोई भी दिग्गज नेता खुलकर नहीं बोल रहे हैं,

लेकिन कहा जा रहा है कि आगामी चुनाव को लेकर भाजपा अभी से

सीमांचल में पैर जमाने के लिए अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है.

बता दें कि 31 मई और 1 जून को शहर के नगर भवन में आयोजित होने वाले इस बैठक में

बिहार भाजपा से जुड़े चार केंद्रीय मंत्री, दो डिप्टी सीएम के अलावे सभी भाजपा के वर्तमान और पूर्व विधायक शिरकत कर रहे हैं. कोरोना काल के दो साल बाद और कटिहार में 13 साल बाद भाजपा ये आयोजन कर रही है.

अल्पसंख्यक शब्द पर हो विचार- गिरिराज सिंह

giriraj 22Scope News

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने आए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एक बार फिर अपने फायर ब्रांड अंदाज में दिखे. गिरिराज सिंह ने जाति जनगणना पर पूछे गए सवाल पर कहा कि उन्हें इस से कोई आपत्ति नहीं है, मगर अल्पसंख्यकों में भी ये लागू होना चाहिए. आगे उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है अल्पसंख्यक शब्द पर भी विचार होना चाहिए. ज्ञानवापी मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि न्यायालय के माध्यम यह फैसला होना है, लेकिन देश के लोगों के मन में जो है वह सबको पता है.

बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने पर होगी चर्चा- दिलीप जायसवाल

dilip 22Scope News

भाजपा के मुख्य सचेतक दिलीप जायसवाल ने कहा कि आज की बैठक में अपने राजनीतिक प्रस्ताव पर पार्टी विचार करेगी. इसमें भाजपा अपने आगे की रणनीति खासकर बूथ स्तर पर पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए इस पर चर्चा करेंगे. पिछले साल इस इलाके में 140 बूथ पर जहां भाजपा का अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है, वहां तक प्रमुख बनाने के साथ-साथ केंद्र सरकार और राज्य सरकार की विकास नीति को कैसे पहुंचाया जाए इस पर विस्तृत चर्चा होगी.

विकास के साथ सांस्कृतिक धरोहर को बचाए रखना जरूरी- अश्विनी चौबे

aswani choube 22Scope News

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के दो दिवसीय बैठक में शामिल होने आए केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने ज्ञानवापी मंदिर के मुद्दे पर अपनी बातें रखते हुए कहा कि निश्चित तौर पर अब विकास के साथ-साथ भारत के सांस्कृतिक धरोहर को बचाए रखने के लिए भी सरकार सोच रहे हैं. जहां तक ज्ञानवापी का मुद्दा है वो न्यायालय के माध्यम से सरकार इस मुद्दे पर समाधान चाहते हैं. उम्मीद है कि जिस तरह से सबूत मिले हैं न्यायालय जन भावना को ध्यान में रखते हुए निर्णय देंगे.

प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने राजनीतिक प्रस्ताव के बारे में दी जानकारी

sanjay 22Scope News

कार्यसमिती के बैठक में लिए गए राजनीतिक प्रस्ताव के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि हाल के दिनों में बिहार के विकास के लिए केंद्र सरकार ने जो मदद किया है, पहले उसके लिए केंद्र सरकार बहुत-बहुत धन्यवाद. साथ ही आने वाले दिनों में मेडिकल कॉलेज खोलने की बात कही. उन्होंने कहा कि बैठक में केंद्र सरकार की योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निर्णय लिया गया.

रिपोर्ट : श्याम

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...