कंटेनर से उतर रहा था शराब की कार्टून, कई धंधेबाज फरार, 2 गिरफ्तार

मुंगेर : मुंगेर एसपी जगुनाथ रेड्डी को गुरुवार की देर रात्रि गुप्त सूचना मिली वासुदेवपुर ओपी क्षेत्र के शेरपुर गांव में कंटेनर से शराब उतारी जा रही है। इसी सूचना के आधार पर एक टीम का गठन किया गया। जिसमें वासुदेवपुर ओपी अध्यक्ष एलबी सिंह के नेतृत्व में जिला आसूचना इकाई की टीम द्वारा छापेमारी की गई जहां पुलिस को देख कंटेनर से उतार रहे शराब धंधेबाज फरार हो गया। वहीं कंटेनर से उतर रहा दो धंधेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने कंटेनर से आसपास के खेतों में छुपाए लगभग 125 कार्टून विदेशी शराब की बरामदगी की गई।

एसपी ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक कंटेनर से भारी मात्रा में शराब की बरामदगी की गई है। शेरपुर गांव के कुंआ के पास शराब धंधेबाज कंटेनर से शराब की कार्टून उतार रहे थे तभी पुलिस पहुंची। वहीं पुलिस को देख कंटेनर चालक सहित कई अन्य लोग अंधेरा का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। उन्होंने कहा की इस मामले में पुलिस ने 1096 लीटर विदेशी शराब की बरामदगी की गई है और दो धंधेबाज सौरभ कुमार और विक्की कुमार को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से पुलिस ने तीन मोबाइल बरामद किया है।

उन्होंने कहा कि बरामद मोबाइल की जांच की जा रही है कि कौन-कौन लोग इससे जुड़े हैं। एसपी ने कहा कि बरामद शराब सभी चंडीगढ़ के है। कंटेनर में नेस्ले कंपनी के भारी संख्या में कार्टून थे और पीछे विदेशी शराब की कार्टन रखे थे। वहीं कंटेनर में शराब धंधेबाज ने ड्राइवर सीट के ऊपर केबिन बना रखी थी उसी के द्वारा शराब की कार्टून कंटेनर में रखता था जिससे की पुलिस को इसकी भनक नहीं लग सके।

https://22scope.com/munger-police-gets-big-success-4-arrested-with-illegal-weapons/

अम्रितेश सिन्हा की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...