पत्नी पर गैर मर्दों से संबंध बनाने का दवाब डालता था पति, नहीं मानी पत्नी तो ब्लेड से किया जख्मी

402
Advertisment

डॉक्टर पति पर पत्नी ने लगाया आरोप 

नालंदा : सोहसराय थाना अंतर्गत सलेमपुर मोहल्ले में एक शख्स ने अपनी पत्नी पर गैर मर्द के साथ हम बिस्तर होने का दवाब डालता था। पत्नी के इंकार करने पर पति ने गुस्से में आकर ब्लेड से हमला कर दिया। इस दौरान पत्नी बुरी तरह से घायल हो गया। आरोपी कोई और नहीं बल्कि एक डॉक्टर है, जिसने इस तरह का घिनौना काम किया है।

Advertisment

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉ. चंद्रमणि आजाद की पत्नी बबिता देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गई। वहीं दोनों पक्षों ने मारपीट का केस दर्ज कराया है।

दूसरी शादी करना चाहता है डॉक्टर पति

घायल महिला ने बताया कि उनकी शादी 2006 में हुई। कुछ साल गृहस्थी जीवन ठीक चला। उसे 13 साल की पुत्री और 11 साल का पुत्र है। शादी के बाद पति डॉक्टर बन गए। उनकी तैनाती गया जिला के अतरी में है। डॉक्टर बनने के बाद पति अपने परिवार की रजामंदी से दूसरी शादी रचाना चाहते हैं। इसके अलावा उनका एक युवती से नाजायज संबंध है।

ससुराल वाले भी करते थे प्रताड़ित

पीड़िता ने बताया कि हाल के कुछ माह से ससुरालवाले उन्हें प्रताड़ित करते थे। पति गैर मर्द के साथ सोने का दवाब बनाते हैं। जिससे इंकार करने पर उन्हें व बच्चों को मारा-पीटा जाता है। पति गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में वीडियो बनाकर समाज में उन्हें बदनाम कर छूटकारा पाना चाहता है।

भाई के सामने किया ब्लेड से हमला

शुक्रवार को पटना जिला के दीदारगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी भाई सतीश कुमार के सामने पति व ससुराल वालों ने मारपीट करते हुए ब्लेड से जख्मी कर दिया।

पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद ने बताया कि महिला के बयान पर केस दर्ज किया गया है। उसके ससुर आनंदी पासवान ने भी मारपीट का केस दर्ज कराया गया है। प्रारंभिक जांच से प्रतीत होता है कि डॉक्टर बनने के बाद पति दूसरी शादी रचाना चाहता है। जांचोपरांत पुलिस कार्रवाई करेगी।

रिपोर्ट : सोनू पांडेय

Advertisement