आरा में व्यवसायी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

आरा : आरा में गुरुवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े हत्या की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. हत्या की यह वारदात आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के जेल रोड की है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक अज्ञात अपराधियों ने जेल रोड के एक व्यवसायी को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां मारी. गोलियां लगने से जख्मी व्यवसायी को इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई.

बाइक से पहुंचे अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

दिनदहाड़े हुई हत्या की इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के मुताबिक बाइक से पहुंचे अपराधियों ने व्यवसायी पर उस समय ताबड़तोड़ फायरिंग की जब वो अपनी दुकान खोलने पहुंचा ही था. मृतक व्यवसायी का जेल रोड में इलेक्ट्रॉनिक अप्लाएंसेज और पंखे की दुकान है. मृतक की पहचान स्व प्रसून्न चंद्र जैन के पुत्र सलील जैन के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची है. मामले की जांच की जा रही है.

रिपोर्ट: नेहा गुप्ता

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ में क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी,...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी स्थित गादीटांड इलाके में शुक्रवार को एक सड़ा-गला और क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल...

Sita Soren Electricity Crisis: सड़क जाम में फंसीं सीता सोरेन का...

Sita Soren Electricity Crisis: बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए गए सड़क जाम के दौरान पूर्व विधायक सह भाजपा...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं JPSC परीक्षा मामले में...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े और अनियमितता से जुड़े मामले में गिरफ्तार...