झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में भर्ती

रांची : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कल रात उल्टी और चक्कर आने की शिकायत के बाद परिवार वाले उन्हें मेदांता अस्पताल ले गए। फिलहाल शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को क्रिटिकल केयर टीम के सुपरविजन में रखा गया है। उनकी देखरेख डॉ. तापस की टीम कर रही है।

मेदांता अस्पताल के सेंटर हेड मिस्टर मुख्तार ने बताया कि मंत्री की स्थिति स्टेबल है। उन्होंने यह भी बताया कि मंत्री के लंग्स का इलाज करने वाले डॉ. अपार जिंदल से भी मेदांता की टीम संपर्क में है। उन्हें मंत्री के हेल्थ कंडिशन की जानकारी दी जा रही है। फिलहाल चिंता जैसी कोई बात नहीं है। देखरेख में किसी तरह की कोताही न हो इसलिए उन्हें क्रिटिकल केयर टीम के सुपरविजन में रखा गया है।

इसी साल मंत्री जगरनाथ महतो के लंग्स का ट्रांसप्लांट चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में हुआ था। वह लंबे समय तक चेन्नई में ही थे। रांची आने के बाद वह धीरे-धीरे राजनीति में सक्रिय भी हो रहे थे, लेकिन इस बीच कल अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पारा शिक्षकों का मानदेय 50% तक बढ़ेगा, शिक्षा मंत्री के साथ 4 घंटे तक हुई बैठक

Jharkhand High Court: 174 नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों को बड़ी राहत,...

 झारखंड हाईकोर्ट ने 174 नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों को अंतरिम राहत दी है। कोर्ट ने बिना अनुमति सेवा से हटाने पर रोक लगाते हुए...

JPSC JSSC Exam Scam: कोचिंग संचालकों की भूमिका की अब CID...

 झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षा गड़बड़ी की जांच में कोचिंग संस्थानों की भूमिका सामने आई है। CID ने संजीत कुमार को गिरफ्तार किया,...

Jharkhand SIR: मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार की Deadline...

 झारखंड में SIR के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार की अंतिम तिथि 30 सितंबर कर दी गई है। पात्र नागरिक...