Advertisment

उत्पाद विभाग की नीलामी में मचा बवाल, कोविड-19 नियमों की उड़ी धज्जियां

कैमूरः बिहार में शराब बंदी के बाद उत्पाद विभाग और पुलिस द्वारा अवैद्ध रुप से शराब ढोने वाली जब्त गाड़ियों को नीलाम किया जा रहा है। इसी क्रम में कैमूर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 27 अगस्त को गाड़ियों की निलामी रखी गई थी।

लेकिन दुर्गावती, मोहनिया और रामगढ़ थाने में शराब अधिनियम के तहत जप्त वाहनों की नीलामी में 500 लोगों से अधिक की भीड़ जूटने से कोविड-19 नियमों की धज्जियां उड़ गई, अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। थाना परिसर के अन्दर ही घंटों बवाल कटता रहा। आखिरकार भीड़ को अनियंत्रित होता देख पुलिस ने मोर्चा संभाला।

मौके पर उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि दुर्गावती थाना में 4 बाईक, एक ट्रैक्टर, एक पिकअप, एक टेंपो और एक कार की नीलामी हुई। इससे सरकार को करीबन ₹899600 का राजस्व प्राप्ति हुई। रामगढ़ थाना में 4 बाइक और एक टेंपो की नीलामी हुई। इससे ₹114500 रुपये का राजस्व की प्राप्ति हुई। जबकि मोहनिया में 9 कार, एक बाइक की नीलामी से 4152000 रुपए राजस्व की प्राप्ति हुई। इस तरह वाहनों की नीलामी से विभाग को 27 अगस्त को ₹5192100 रुपये का राजस्व हुआ है। वाहनों की नीलामी के 15-20 दिनों के अंदर चालान का वेरिफिकेशन कर वाहन उपलब्ध करा दिया जाएगा।

रिपोर्टः देववर्त तिवारी

5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी प्रक्रिया आज से, दौड़ में चार कंपनियां

Reliance Digital D.I.S.C.O. Sale 2026: ₹50 हजार की खरीद पर Dyson...

Reliance Digital D.I.S.C.O. Sale 2026, मुंबई: रिलायंस डिजिटल ने उन ग्राहकों के लिए D.I.S.C.O. (डिजिटल इंडिया सेल क्रेज़ी ऑफर्स) सेल शुरू की है जो...

Jamshedpur Water Rescue Training: जल हादसे में शुरुआती मिनट क्यों होते...

Jamshedpur Water Rescue Training, जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे सिविल डिफेंस के तत्वावधान में गुरुवार को डिमना लेक में इमरजेंसी रेस्क्यू मेथड ऑफ वाटर का विशेष...

Betla National Park: बेतला में बदलेगा जंगल सफारी का अनुभव, स्थानीय...

Betla National Park (लातेहार): पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) के बेतला नेशनल पार्क में आने वाले पर्यटकों को अब जंगल सफारी का और बेहतर अनुभव...