छात्रों ने कहा-इंटरनेट की समस्या सबसे बड़ी चुनौती
रांची : रांची विश्वविद्यालय में इस वर्ष भी चांसलर पोर्टल के जरिए ही ऑनलाइन नामांकन लिया जा रहा है। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी इस व्यवस्था का विरोध शुरू हो चुका है। रांची विश्वविद्यालय के अलावा राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कई कॉलेज सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में है और यहां पढ़ने वाले विद्यार्थी भी ग्रामीण क्षेत्रों में ही रहते हैं। उन विद्यार्थियों को ऑनलाइन चांसलर पोर्टल के जरिए नामांकन लेने में इंटरनेट की समस्या सबसे बड़ी चुनौती है, सही तरीके से नेटवर्क नहीं रहने के कारण हमेशा ही चांसलर पोर्टल में नामांकन के दौरान पूरा प्रोसेस कंप्लीट नहीं हो पाता। छात्रों के आंदोलन के बाद ऑनलाइन नामांकन के साथ-साथ ऑफलाइन नामांकन की भी व्यवस्था की गई थी, लेकिन इस बार कोरोना वायरस के मद्देनजर इस व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। इस वर्ष भी ऐसे ही स्थिति रही तो नामांकन लेने से सैकड़ो विद्यार्थी वंचित हो जाएंगे।
रांची विश्वविद्यालय के एग्जामिनेशन कंट्रोलर आशीष झा ने कहा कि इस व्यवस्था से परेशानियां है और उन परेशानियों को दूर करने की कोशिश हो रही है। डिजिटल के क्षेत्र में लगातार यह विश्वविद्यालय पहल कर रही है और चांसलर पोर्टल के व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए भी काम किए जा रहे हैं।
रिपोर्ट : करिश्मा सिन्हा
Highlights


















