अवैध बालू उठाव पर खनन टास्क फोर्स की ताबड़तोड़ छापेमारी, 5 ट्रैक्टर जब्त

गिरिडीह : अवैध रूप से बालू उठाव रोकने के लिए गठित जिला खनन टास्क फोर्स के द्वारा इन दिनों जिले में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में शनिवार की सुबह टीम के द्वारा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित कोल्हरिया और कोरबेड़ा में आभियान चलाकर बराकर नदी घाट से 5 बालू लोड ट्रैक्टर को जब्त किया गया. हालांकि कार्रवाई के दौरान धंधेबाज मौके से फरार हो गए.

बता दें कि इससे पूर्व टीम ने ताराटांड़ के बदगुंदा में छापेमारी कर बड़े पैमाने पर अवैध बालू को जब्त किया था. वहीं आज मुफ्फसिल इलाके में अभियान चलाया गया है. छापेमारी दल में एएसपी हरीश बिन जामा, एसडीएम विशालदीप खलको, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय कुमार राम समेत अन्य पुलिस बल शामिल थे.

रिपोर्ट: चांद

Agnipath Scheme Review: अग्निवीरों की सेवा अवधि बढ़ाने और 50% तक...

ऑपरेशन सिंदूर के अनुभव और पहले अग्निवीर बैच की सेवा पूरी होने से पहले केंद्र सरकार अग्निपथ योजना की समीक्षा कर रही है। सेवा...

PSC PT Result 2025: रिजल्ट पर उठे सवाल, 832 अभ्यर्थियों के...

जेपीएससी सिविल सेवा पीटी रिजल्ट 2025 को लेकर अभ्यर्थियों ने 832 रोल नंबर के गैप पर सवाल उठाए हैं। वहीं आयोग ने सिविल सेवा...

Jharkhand Politics: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई Y Category Security,...

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपनी वाई श्रेणी की सुरक्षा लौटा दी है। उन्होंने कहा कि गरिमा से बड़ा कोई प्रोटोकॉल नहीं...