Advertisment

थाना के मेन गेट पर पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला,घायल पत्नी अस्तपाल में भर्ती

हाजीपुर: महुआ थाना के मेन गेट पर सनकी पति ने पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सनकी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं घायल महिला का इलाज अनुमंडल अस्पताल महुआ में चल रहा है। शादी के बाद से सोनू अपनी पत्नी के साथ अक्सर मारपीट करता था, जिससे तंग आकर उसकी पत्नी मायके चली गई थी। जब सोनू उसे बुलाने गया तब मायके वालों ने थाना में बॉंड बनाने के बाद ही विदा कराने की बात कही। इसके बाद मायके वाले शबनम और सोनू को लेकर महुआ थाना पहुंचे। थाना के मेन गेट पर ही सोनू ने धारदार हथियार से शबन का गला रेत दिया। यह देख वहां उपस्थित लोगों में अफरातफरी मच गयी।

पुलिस ने परिजनों के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं घायल शबनम को इलाज के लिए अनुमंडल अस्तपाल में भर्ती कराया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सोनू के खिलाफ पत्नी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है और आरोपी को जेल भेज दिया गया है।रिपोर्ट-नीरंजन

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...