Advertisment

रिटायर्ड डीआईजी ने ग्रामीणों का रोका रास्ता, लोगों ने बाउंड्री निर्माण का लगाया आरोप

कोडरमा : रिटायर्ड डीआईजी राजीव रंजन सिंह पर ग्रामीणों ने रास्ता रोककर बाउंड्री निर्माण करने का आरोप लगाया है.

कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र में आश्रम रोड डीआईजी राजीव रंजन सिंह के

परिजन काउंडिंया स्कूल का संचालन करते हैं और रिटायर्ड डीआईजी साहब इस स्कूल के एमडी है.

इसी स्कूल में ग्रामीणों के सर्वे रोड बाउंड्री के अंदर कर ली गई है.

dig wall12 22Scope News

नापी के बाद 6 फीट चौड़े सर्वे रोड घोषित

बहरहाल ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं. तकरीबन 15 से ज्यादा रैयतों को

इस रोड के बन जाने से लाभ होगा और यह कच्ची सड़क बाउंड्री के

दूसरी तरफ मेन रोड से जुड़ जाएगा.

कागजातों के मुताबिक सरकारी अमीन की नापी के बाद 6 फीट चौड़े सर्वे रोड घोषित की गई है.

एक तरफ तो यह सड़क खेतों से होते हुए दूसरे गांव की ओर जाती है तो

दूसरी तरफ यह सड़क इसी काउंडिंया पब्लिक स्कूल पर आकर रूक जाता है. जबकि बाउंड्री के दूसरी तरफ पक्की सड़क है.

dig wall1 22Scope News

ग्रामीणों ने राजीव रंजन सिंह पर लगाया संगीन आरोप

विरोध कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि एसपी और डीआईजी के पद पर रहते हुए राजीव रंजन सिंह ने जबरन सर्वे रोड की जमीन को अपनी बाउंड्री के अंदर अधिग्रहित कर लिया है और अब देने से मुकर रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि अपने पद और पावर का दबदबा दिखाकर उन्होंने सर्वे रोड पर स्कूल की बाउंड्री का निर्माण करवाया था और अब वह इस मुद्दे पर किसी से बात भी नहीं करना चाहते.

dig wall123 22Scope News

जानिये रिटायर्ड डीआईजी के भतीजे ने क्या कहा

वहीं दूसरी तरफ रिटायर्ड डीआईजी राजीव रंजन सिंह के भतीजे संजीव सिंह ने बताया कि जिस वक्त स्कूल की बाउंड्री का निर्माण किया गया था उस वक्त रास्ता नहीं था. बाद में ग्रामीणों के द्वारा रास्ते का निर्माण कर विरोध किया जा रहा है. ग्रामीणों ने प्रशासन से इस बाउंड्री को तोड़कर सर्वे रास्ता देने की मांग की है, ताकि लोगों को न सिर्फ आवाजाही में फायदा होगा बल्कि व्यवसायिक गतिविधियां भी संचालित की जा सकेगी.

रिपोर्ट: कुमार अमित

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...