धनबाद के इस क्षेत्र में 3 साल से नहीं है ट्रांसफार्मर, आंदोलन के मूड में लोग

धनबाद : इस क्षेत्र में 3 साल से नहीं है ट्रांसफार्मर– बिजली और पानी

इंसान की मूलभूत आवश्यकता बन चुकी है. लेकिन पिछले 3 वर्षों से किसी क्षेत्र के

लोगों को लो वोल्टेज की सामना करना पड़ रहा हो तो उनमें कितना आक्रोश होगा,

इसका अंदाजा आप लगा सकते हैं. कुछ ऐसी ही स्थिति कोयलांचल की है.

अब तक धरातल पर नहीं उतर पाई जलापूर्ति योजना

nal 22Scope News

धनबाद के गोविंदपुर प्रखंड में अवस्थित गांधी मेला पथ कॉलोनी में बिजली नहीं है. लगभग दो हजार की आबादी वाला यह कॉलोनी पिछले 3 वर्षों से लो वोल्टेज की समस्या से परेशान है. इतना ही नहीं यहां से महज 100 मीटर की दूरी पर जलापूर्ति की व्यवस्था है, लेकिन इस कॉलोनी के लोगों को पीने के पानी के लिए कुएं एवं चापा नलों पर निर्भर रहना पड़ता है. कारण साफ है कि निरसा, गोविन्दपुर जलापूर्ति योजना अब तक धरातल पर नहीं उतर पाई है, एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने अब तक इस क्षेत्र में पाइप लाइन भी नहीं बिछाया है.

आंदोलन के लिए मजबूर हुए लोग

bijli1 22Scope News

स्थानीय लोगों के द्वारा कई दफा बिजली एवं पीएचईडी विभाग के अधिकारियों को इस संदर्भ में सूचित किया गया. लोगों ने पीएचईडी पदाधिकारियों को पाइप लाइन बिछाने एवं बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर लगाने का आग्रह किया गया, लेकिन नतीजा अब तक सिफर रहा है. ऐसे में लोगों ने अब आंदोलन का मूड बना लिया है. लोगों का कहना है कि अगर बिजली और पानी नहीं मिला तो हमलोग जोरदार आंदोलन करेंगे. हमलोगों ने कई बार संबंधित अधिकारियों से मुलाकात किये लेकिन आश्वासन ही मिला. पानी के लिए चापा नल पर निर्भर हैं. लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

जामताड़ा में आदिवासी महासम्मेलन 2026, सीता सोरेन की मौजूदगी में रथीन...

जामताड़ा: जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड अंतर्गत लछुरायडीह फुटबॉल मैदान में आदिवासी सांवता सुसार आखड़ा समिति की ओर से आदिवासी जोम सिम बिन्ती सह...

कोई बच्चा न छूटे! देवघर में स्वास्थ्यकर्मियों ने संभाला मोर्चा, घर-घर...

देवघर: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने और बच्चों को इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से देवघर में पल्स पोलियो अभियान...

झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस पर निरल पूर्ति सम्मानित, 2001 से...

रांची: झारखंड विधानसभा का 26वां स्थापना दिवस समारोह रविवार को सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर मंझगांव से झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम)...