Advertisment

Nawada News :हावड़ा-गया एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव

गेट बंद कर लोको पायलट ने बचाई अपनी जान

नवादा।

सेना भर्ती के नियमों में बदलाव के खिलाफ नवादा सुबह से जारी छात्रों का आंदाेलन रह-रहकर हिंसक होता जा रहा हैं.

दोपहर बाद हावड़ा से चलकर गया जा रही 13023 अप एक्सप्रेस ट्रेन पर नवादा आउटर सिग्नल के पास जमकर पथराव किया गया.

ट्रेन के इंजन पर सवार लोको पायलट को गेट बंद कर जान बचानी पड़ी.

उपद्रवी छात्रों ने रेल पटरी के कई क्लीप को उखाड़कर फेंक दिया था.

छात्रों के बवाल के कारण गुरुवार को करीब 4 घंटे तक किउल-गया रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा.

ट्रेन के लोको पायलट केके सिंह ने बताया कि वारिसलीगंज से खुलकर नवादा पहुंचने के पूर्व रेल पटरी पर काफी संख्या में लोग लाठी-पैना लेकर खड़े थे.

ट्रेन को मजबूरन रोकना पड़ा, ट्रेन रूकते ही भीड़ से पथराव शुरू हो गया.

किसी प्रकार गेट बंद कर अपनी जान बचाई.

बताया जाता हैं कि ट्रेन दोपहर के 1.35 बजे करीब आउटर सिग्नल के पास पहुंची थी.

वहां व्यवधान के कारण ट्रेन काफी देर तक खड़ी रही.

जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ पुलिस बल के पहुंचने पर ट्रेन खुली.

दोपहर 2:14 बजे ट्रेन खुलकर नवादा स्टेशन पर पहुंची.

जहां सेे 235 बजे गया के लिए प्रस्थान किया.

आउटर सिग्नल से नवादा स्टेशन तक ट्रेन को काफी मुश्किल से लाया गया.

कई स्थानों पर रेल पटरी के क्लीप को खोल दिया गया था.

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...