Ranchi: एयरपोर्ट पर लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, इरफान और हेमंत पर भड़के औवेसी

बीजेपी और हेमंत सरकार रांची हिंसा के लिए जिम्मेदार

रांची : मांडर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के लिए रांची पहुंचे एआईएमआईएम के सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी का

कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. लेकिन इससे पहले

एयरपोर्ट पर उनके पहुंचते ही पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने लगे.

लेकिन बाद में वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उनलोगों को पकड़ लिया.

एयरपोर्ट के बाहर मीडिया से बात करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने

रांची हिंसा पर बड़ा बयान दिया है. वहीं इरफान अंसारी के बयान पर वे भड़क गये. उन्होंने कहा कि बच्चों की लाश पर कुछ लोग सियासत चमका रहे हैं. इस हिंसा के लिए बीजेपी और हेमंत सरकार जिम्मेदार हैं. जिन दो बच्चों की हत्या हुई है उसके लिए हेमंत सरकार जिम्मेदार है. साथ ही साथ उन्होंने सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा किया है और इसे झामुमो की लापरवाही करार दिया है.

मांडर में करेंगे चुनावी सभा

बता दें कि मांडर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों की सरगर्मी बढ़ गयी है. भाजपा के कई दिग्गज नेता प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर को लेकर प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं. इसी सिलसिले में भाजपा से बगावत कर एआईएमआईएम का दामन थामने वाले देव कुमार धान के पक्ष में वोट मांगने के लिए पार्टी नेता असदुद्दीन ओवैसी भी रांची पहुंचे. उनका मांडर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा हैं, जिसके लिए वे एयरपोर्ट से निकल चुके हैं.

रैली पर खलल डाल सकती है बारिश

वहीं दूसरी तरफ ओवैसी की आज होने वाली रैली पर बारिश खलल डाल सकती है. क्यों कि राजधानी रांची में झमाझम बारिश हो रही है. मैदान में पानी भरा हुआ है. स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी है. हालांकि आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम निर्धारित समय पर ही शुरू होगा. इधर ओवैसी की होने वाली रैली को लेकर भी प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था सख्त है. चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवान मौजूद हैं.

रिपोर्ट: प्रोजेश दास

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...