रांची : मांडर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के लिए एआईएमआईएम के सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने
रैली को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार और झारखंड की हेमंत सरकार को जमकर लताड़ा.
उन्होंने हेमंत सोरेन लालची बताते हुए कहा उनकी भूख नहीं मिट रही है.
भ्रष्टाचार के आरोप में हेमंत सोरेन की कुर्सी कभी भी जा सकती है.
वहीं अग्निपथ योजना को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि
कुछ पैसे बचाने के लिए केंद्र सरकार सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है.
बच्चों की मौत के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार
रांची हिंसा पर बोलते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि
केंद्र और राज्य सरकार दो बच्चों की मौत के लिए जिम्मेदार है.
यह मौत नहीं बल्कि ये हत्या है. इस हत्या की सजा जिम्मेदार पुलिस अफसरों को सजा मिलनी चाहिए.
राज्य सरकार बच्चों की मौत के लिए जिम्मेदार है.

देव कुमार धान को वोट करने की ओवैसी ने की अपील
ओवैसी ने विधानसभा के उपचुनाव में देव कुमार धान को वोट करने की अपील मांडर की जनता से की. उन्होंने कहा कि देव कुमार धान के जीतने से क्षेत्र में विकास तेज होगी. पुलिस में बहाली के लिए पुलिस ट्रेनिंग कैंप खोला जाएगा. स्किल डेवलपमेंट के लिए संस्थान खोला जाएगा. इस कार्यक्रम में खुद देव कुमार धान मौजूद नहीं रहे. लेकिन उनकी पत्नी कार्यक्रम में शरीक हुईं. रैली के दौरान भारी बारिश भी हो रही थी, लोग ओवैसी की बातें को सुनते रहे. रैली में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ थी.

लालची हो चुके हेमंत सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोप पर ओवैसी ने कहा कि हेमंत सोरेन लालची हो चुके हैं. उनकी भूख नहीं मिट रही है. भ्रष्टाचार के आरोप में हेमंत सोरेन की कुर्सी कभी भी जा सकती है. कांग्रेस की नजर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर है.

बूढ़ी पार्टी है कांग्रेस
कांग्रेस पर हमलावर हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अब ये पार्टी बूढ़ी हो चुकी है. ये पार्टी बेकाम हो चुकी है. जिस दिन कांग्रेस खत्म हो जायेगी उस दिन मोदी की कुर्सी खत्म हो जायेगी. आज मोदी सरकार के कारण ही कांग्रेस बची हुई है. इरफान अंसारी पर बोलते हुए कहा कि हमें यहां आने के लिए रोकने की कोशिश की गई. ये झारखंड सभी का है. यहां आने से कोई नहीं रोक सकता है.
हेमंत सरकार और इरफान अंसारी पर बरसे असदुद्दीन ओवैसी
इससे पहले एयरपोर्ट के बाहर मीडिया से बात करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने रांची हिंसा पर बड़ा बयान दिया. वहीं इरफान अंसारी के बयान पर वे भड़क गये. उन्होंने कहा कि बच्चों की लाश पर कुछ लोग सियासत चमका रहे हैं. इस हिंसा के लिए बीजेपी और हेमंत सरकार जिम्मेदार हैं. जिन दो बच्चों की हत्या हुई है उसके लिए हेमंत सरकार जिम्मेदार है. साथ ही साथ उन्होंने सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा किया है और इसे झामुमो की लापरवाही करार दिया है.
रिपोर्ट: शाहनवाज




