Commercial Advertisment

लिटिल विंग्स स्कूल में मना योग दिवस, भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा हुईं शामिल

रांची : राजधानी रांची के बूटी मोड़ स्थिल लिटिल विंग्स स्कूल में 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया.

इस अवसर पर स्कूल के स्टूडेंट्स और शिक्षक शामिल हुए.

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान एवं

वर्तमान चयनकर्ता असुंता लकड़ा शामिल हुईं.

मौके पर स्कूल की प्राचार्या नीता सिंह ने उनको गुडलक पॉट, शॉल और उपहार देकर स्वागत किया.

school1 22Scope News

योगाचार्या आदित्य के नेतृत्व में बच्चों ने मुख्य अतिथि असुंता लकड़ा के साथ शीर्षासन, ताड़ासन सहित कई आसन किए. वहीं बच्चों को योग का अर्थ बताते हुए स्वयं को योग से जोड़ने की भी बात कही. असुंता लकड़ा ने बच्चों ने योग का महत्व बताते हुए अपने बचपन के अनुभव को साझा किया. वहीं बच्चों को मोटिवेट भी किया.

school12 22Scope News

दुनियाभर में योग के प्रति फैली जागरुकता

शरीर को चुस्त-दुरुस्त और मन को शांत रखने के लिए दुनियाभर में ज्यादातर लोग योग का सहारा ले रहे हैं. दुनियाभर में योग के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. आज मंगलवार के दिन दुनियाभर में 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की पहल भारत की ओर से की गई थी. सबसे पहले साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की शुरुआत की थी. संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा, जिसके बाद 11 दिसंबर 2014 को हर साल 21 जून के दिन अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने की घोषणा कर दी गई. 2015 से हर साल अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है.

रिपोर्ट : करिश्मा सिन्हा

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...