CUJ ने मनाया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2025, कुलपति ने योग विशेषांक न्यूज़लेटर का किया लोकार्पण

Ranchi :भारत सरकार द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे विश्व में योग दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य में झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUJ) ने भी विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा, रांची के सहयोग से यह दिवस मनाया।

कार्यक्रम की शुरुआत में विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी के योग दिवस पर पूरे विश्व को दिए वक्तव्य को सुना और उसे आत्मसात करने का प्रण लिया। इस वर्ष के विषय “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” की अवधारणा को विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने जीवन में उतारने की बात की। प्रधानमंत्री के वक्तव्य के उपरांत कॉमन योग प्रोटोकॉल और योग का प्रदर्शन विवेकानंद केंद्र के द्वारा किया गया।

योग न सिर्फ हमें निरोगी बनाता है बल्कि पूरे विश्व को एक सिरे में पिरोता है-कुलपति क्षिति भूषण दास

CUJ न्यूजलेटर का हुआ लोकार्पण
CUJ न्यूजलेटर का हुआ लोकार्पण

कार्यक्रम में छोटानागपुर +2 हाई स्कूल, रातु, पीएमश्री मिडिल स्कूल रातु, ग्रामीण उपकार संस्थान झारखंड रांची के छात्र- छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने योग संगम कार्यक्रम में झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय, रांची में शामिल होकर कॉमन योग प्रोटोकाल का अभ्यास किया। इस अभ्यास के दौरान 250 लोग सम्मिलित हुए। सभी योग गुरुओं को सीयूजे की तरफ से सम्मानित किया गया और साथ ही विश्वविद्यालय में आयोजित योग क्रीड़ा और योग क्विज के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

योग दिवस के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय ने सीयूजे न्यूज़लेटर का योग विशेषांक भी निकाला। जिसका लोकार्पण कुलपति प्रो. क्षिति भूषण दास ने किया। कुलपति ने कहा कि “योग न सिर्फ हमें निरोगी बनाता है बल्कि पूरे विश्व को एक सिरे में पिरोता है जिसकी अवधारणा देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज से 10 वर्ष पहले रखी थी कि आज संपूर्ण विश्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा। हमें संपूर्ण विश्व के कल्याण और स्वास्थ्य के लिए इसे अपने जीवन का अंग बनाना चाहिए।”

इस लोकार्पण में उनके साथ विश्वविद्यालय के कुलसचिव, श्री के कोसल राव,आईक्यूएसी निदेशक, प्रो. रतन कुमार डे, वित्त अधिकारी, पी के पंडा, परीक्षा नियंत्रक, डॉ. बी बी मिश्रा, प्रो. विमल किशोर, प्रो. मनोज कुमार, प्रो. रत्नेश विश्वकसेन, डॉ अमरेंद्र कुमार, डॉ अनुराग लिंडा, डॉ राजेश कुमार और अन्य प्रोफेसर और अधिकारीगण मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस संयोजक, डॉ हृषिकेश महतो ने दिया।

Ranchi Cyber Crime: Part-Time Job Scam में युवक से 8 लाख...

रांची में वर्क फ्रॉम होम और पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर एक युवक से 8 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई। ठगों ने...

International Yoga Day 2026: एनएमएल बादम कोयला खनन परियोजना में उत्साह...

एनएमएल बादम कोयला खनन परियोजना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया। कर्मचारियों ने योग सत्र में भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का...

Ranchi Airport News: इंडिगो ने घटाए 5 Flights के फेरे, यात्रियों...

रांची एयरपोर्ट से इंडिगो की 5 उड़ानों के फेरे कम कर दिए गए हैं। ईंधन की बढ़ती कीमतों और विमानों की कमी का असर...