झारखंड के किसानों को मिलेगा लोन, जानिए कब से लगेगा केसीसी कैंप

23 जून को सीएम हेमंत सोरेन करेंगे केसीसी कैंप की शुरुआत

रांची : झारखंड में खेती के लिए किसानों को केसीसी लोन दिया जायेगा.

इसके लिए सरकार ने राज्य के सभी प्रखंडों में केसीसी कैंप लगाने का निर्णय लिया है.

कैंप का उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लातेहार में करेंगे.

झारखंड के कृषि सचिव अबू बकर सिद्दीकी ने किसानों को किसान क्रेडिट लोन (केसीसी) दिए जाने के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि 23 जून से झारखंड के सभी प्रखंडों में किसानों के लिए कैंप लगाकर केसीसी लोन वितरित किया जाएगा. इसकी शुरुआत लातेहार जिले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में की जाएगी. केसीसी योजना का लाभ झारखंड के सभी रजिस्टर्ड और अनरजिस्टर्ड किसान उठा सकते हैं.

अनरजिस्टर्ड किसानों को भी मिलेगा लाभ

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तो सिर्फ रजिस्टर्ड किसानों को ही केसीसी लोन देती है, लेकिन राज्य सरकार इससे आगे बढ़कर अनरजिस्टर्ड किसानों को भी केसीसी लोन का लाभ दे रही है. इसमें किसानों को अधिकतम 3 लाख तक का लोन मिलता है. उन्होंने मीडिया कर्मियों से भी आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक इसका प्रचार प्रसार करें जिससे अधिकतम किसानों को इसका लाभ प्राप्त हो सके. अगर किसान समय पर ऋण वापस करते हैं तो उन्हें केंद्र सरकार के द्वारा 3 प्रतिशत की छूट दी जाती है लेकिन झारखंड में अतिरिक्त 3 प्रतिशत की और छूट दी जाती है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसबीआई सहित कई बैंक के अधिकारी शामिल थे. किसानों को आर्थिक प्रोत्साहन और सुरक्षा देने की दिशा में उठाया गया ये महत्वपूर्ण कदम है.

रिपोर्ट: प्रोजेश दास

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...