भूमाफियाओं से तालाबों को बचाने के लिए आंदोलन छेड़ेगी आजसू, सीपी चौधरी का बड़ा एलान

रामगढ़ : भूमाफियाओं से तालाबों को बचाने के लिए आजसू पार्टी आंदोलन करेगी.

इसका एलान सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने किया है.

रामगढ़ शहर के घटते जलस्तर एवं तीनों तालाब को बचाने के लिए चंद्र प्रकाश चौधरी ने

प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कहा कि शहरी क्षेत्र वार्ड नंबर 5 धंधार पोखर तालाब,

वार्ड नंबर 8 झंडा चौक तलाब, वार्ड नंबर 2 थाना चौक तालाब की

अस्तित्व को भू माफियाओं से बचाने के लिए आजसू पार्टी आंदोलन करेगी.

तालाब का अस्तित्व मिटा रहे भूमाफिया

उन्होंने रामगढ़ उपायुक्त को निर्देशित करते हुए कहा कि

रामगढ़ शहरी क्षेत्र के तीन मुख्य तालाब (1) धंधार पोखर तलाब वार्ड नंबर 5 शिबू कॉलोनी (2) झंडा चौक तालाब वार्ड नंबर 8 एवं (3) थाना चौक तालाब वार्ड नंबर 2 इन तीनों तालाब को भूमि माफियाओं के द्वारा नियोजित तरीके से धीरे-धीरे भरने का कार्य किया जा रहा है, ताकि तालाब का अस्तित्व मिटा कर भूमि को बेचने की तैयारी कर सके. लेकिन आजसू पार्टी इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी.

ajsu1 22Scope News

रामगढ़ की धरोहर है सभी तलाब

चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि वार्ड नंबर 5 धंधार पोखर तालाब में पूर्वजों के द्वारा शुरू से ही यहां पर काली पूजा, सरस्वती पूजा, मरखी कार्यक्रम, छठ पूजा एवं कई धार्मिक कार्यक्रम किया जाता रहा है. सभी तलाब रामगढ़ की धरोहर है. इन तालाबों से रामगढ़ शहर का पहले जलस्तर बहुत ही अच्छा रहता था. किंतु आज भूमि माफियाओं के द्वारा धीरे-धीरे नियोजित तरीके से कभी मट्टी एवं कभी कूड़ा (मलवा) डाल कर भरने का कार्य किया जा रहा है. जिससे रामगढ़ शहरी क्षेत्र के जलस्तर काफी नीचे चला गया है. वहीं आमलोगों को पानी की काफी किल्लत हो रही है. यदि जिला प्रशासन त्वरित कार्रवाई करते हुए इन तालाबों का सुंदरीकरण कार्य नहीं कराती है तो आजसू पार्टी पूरे जोर-शोर के साथ जनता के हित में आंदोलन करेगी.

तालाब के अस्तित्व को बचाना जरूरी

सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि इन तीनों तालाब के सुंदरीकरण कार्य कराते हुए जल संरक्षण की जाए. जिससे जलस्तर बना रहे, नहीं तो आने वाले समय में रामगढ़ शहरी क्षेत्र में पानी की किल्लत से हाहाकार मच जाएगी. इन बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए उचित कार्रवाई करते हुए तीनों तालाब के सुंदरीकरण करवाई जाए ताकि आम जनता को इसका लाभ मिल सके और तालाबों के अस्तित्व को बचा सके. तीनों तालाब के साथ-साथ, रामगढ़ के सौदागर मुहल्ला, पतरातू बस्ती, छोटकी मुराम, जारा बस्ती, पारसोतिया तालाब का भी जिला प्रशासन सुंदरीकरण कराए. इन तीनों तालाब को बचाने के लिए जिला प्रशासन यदि ठोस कार्रवाई नहीं करती है तो आजसू पार्टी कृत संकल्प है. आजसू पार्टी जनहित में जनता के साथ आंदोलन करने के लिए तत्पर है.

ये लोग भी थे मौजूद

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, जिला परिषद सदस्य धनेश्वर महतो, मुखिया किसुन राम मुंडा, नगर अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, नगर सचिव नीरज मंडल, जिला उपाध्यक्ष संजय बनारसी, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र साव भोपाली, अनुसूचित जाति महासभा जिला अध्यक्ष उत्तम पासवान, लालू शर्मा, बबलू करमाली, छात्र संघ जिला कोषाध्यक्ष नीतीश निराला, अधिवक्ता जितेंद्र कुमार, डब्लू करमाली मौजूद थे.

रिपोर्ट: मुकेश सिंह

रेल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सिवान : सिवान में रेल पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक शराब तस्कर को भारी मात्रा में विदेशी और देसी शराब के...

बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहे मिस्त्री को...

सासाराम : चेनारी थाना क्षेत्र के मल्हीपुर में बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहे एक बिजली मिस्त्री करंट लगने से बिजली...

डबल मर्डर केस के मुख्य अभियुक्त सचिन का हाफ एनकाउंटर, पैर...

बांका : बांका जिले अमरपुर थाना के बलिया गांव के पास हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त सचिन सिंह का पुलिस द्वारा हाफ एनकाउंटर...