Advertisment

जेपी गंगा पथ के उद्धाटन पर भावविभोर दिखे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Patna- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना मीठापुर आरओबी और जेपी गंगा पथ का उद्धाटन किया. मीठापुर आरओबी का निर्माण 23 करोड़ की लागत से हुई है.  इसके निर्माण से राजेंद्र नगर, मीठापुर, अनिसाबाद, कंकड़बाग जाने में सहुलियत होगी. शहरवासियों को जाम से मुक्ति मिलेगी. जबकि जेपी गंगा पथ के उद्धाटन से उत्तर बिहार से पटना आने वालों को जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा. साथ ही PMCH भी आना आसान हो गया. अशोक राजपथ पर भी जाम से मुक्ति मिलेगी.

सामने आएगा पाटलिपुत्र का पुराना गौरव- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

cm nitish kuma 22Scope News

इस अवसर पर भावविभोर और गदगद महसूस करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जेपी गंगा पथ मेरा सपना था. आज इसके पहले फेज के एक हिस्से का उद्धाटन हो रहा है, इसमें करीबन तीन हजार करोड़ की लागत आयी है, पहले फेज का निर्माण पूरा होने के बाद दूसरे फेज पर भी काम शुरु किया जाएगा. साथ ही हमारी नजर पाटलिपुत्र के पुराने गौरव को सामने लाने पर भी है. इसके लिए पटना सिटी में खाली स्थान की खोज हो रही है, जहां उसकी खुदाई कर पाटलिपुत्र का पुराना गौरव से आज की युवा पीढ़ी को रुबरु करवाया जा सके, उन्हे अपने इतिहास पर गौरव हो सके. इससे बिहार में पर्यटकों की आवत भी बढ़ेगी, लोगों का आना-जाना होगा.

रिपोर्ट- शक्ति   

Jharkhand Student Protest:JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन पर हेमंत सोरेन का बड़ा...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्र आंदोलन पर कहा कि सरकार ने छात्रों की आवाज सुनी है। मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई होगी...

Hemant Soren Student Protest: JPSC-JSSC आंदोलन में बवाल के बाद हेमंत...

Hemant Soren Student Protest, रांची: JPSC और JSSC परीक्षाओं में सुधार की मांग कर रहे उम्मीदवारों द्वारा सोमवार को विधानसभा का घेराव किए जाने...

Jharkhand Examination Reform Mission 2026:हेमंत सोरेन का Students के नाम संदेश,...

 हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव देने की अपील की है। सरकार ने सुझाव पोर्टल शुरू...