Mandar Byelection: 9वें राउंड में भी शिल्पी नेहा तिर्की की बढ़त बरकरार, जानिये कितने वोटों से हैं आगे

रांची : मांडर उपचुनाव की मतगणना जारी है. सुबह आठ बजे से कृषि बाजार समिति, पंडरा में नौवें राउंड की मतों की गिनती पूरी हो गई है. इस सीट पर कांग्रेस ने भारी मतों बढ़त बनाई हुई है, लेकिन मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी में कांटे का चल रहा है. कांग्रेस के शिल्पी नेहा तिर्की 7,797 वोटों की बढ़त बना ली है. यहां अब तक कांग्रेस उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की को 39166 और बीजेपी के गंगोत्री कुजूर 31369 वोट मिले.

बता दें कि मतगणना से पहले डीसी छवि रंजन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. कुल 433 बूथों पर हुए मतदान की गिनती 21 राउंड में पूरी होगी. चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक दोपहर बाद परिणाम घोषित कर दिये जाने की उम्मीद है. मालूम हो कि 23 जून को मांडर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था. चुनाव में कुल 15 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं.

Railway NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1688...

रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के तहत 12वीं पास युवाओं के लिए 1688 पदों पर मौका। जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और...

JPSC News: तीन महीने से खाली अध्यक्ष और सदस्यों के पद,...

झारखंड में JPSC अध्यक्ष और सदस्यों के पद तीन महीने से खाली हैं। नौ परीक्षाएं स्थगित, 21 परीक्षाएं रद्द और विश्वविद्यालय शिक्षकों की प्रोन्नति...

Jharkhand Electricity Rules: झारखंड में अब हिंदी में मिलेगा बिजली बिल,...

झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों को सप्लाई कोड 2024 का पालन करने का निर्देश दिया है। उपभोक्ताओं को स्थानीय भाषा में बिल...