नीतीश का हनुमान सुन भड़के RCP, बोले- मैं किसी का हुनमान नहीं, मेरा नाम रामचंद्र

जमुई : केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह इन दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम आते ही भड़क जाते हैं.

जब भी उनके किसी कार्यक्रम में नीतीश कुमार का नाम लेता है तो वे गुस्से में आ जाते हैं.

ऐसा ही नजारा जमुई में देखने को मिला.

जब केंद्रीय इस्पात मंत्री को पत्रकारों ने सीएम का ‘हनुमान’ बता दिया,

उस पर आरसीपी ने गुस्से में आ गए और कहा कि

मैं किसी के हनुमान नहीं हूं, मेरा नाम ‘रामचंद्र’ है.

जदयू में थी नंबर दो की हैसियत

बता दें कि कभी जदयू में नंबर दो की हैसियत रखनेवाले आरसीपी सिंह के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं. पार्टी के सभी बड़े पदों से हटाने के साथ उन्हें फिर से राज्यसभा नहीं भेजने का गुस्सा बार-बार नजर आता है. अब स्थिति यह है कि बिहार के मुख्यमंत्री का नाम सुनते ही उनके चेहरे का रंग बदल जाता है.

नीतीश कुमार का हनुमान बताने पर आरसीपी को आया गुस्सा

यहां पत्रकारों के द्वारा कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से निकट होने के पूछे सवाल पर आरसीपी सिंह भड़क गए. यह कहने पर कि जिस तरह चिराग पासवान खुद को बीजेपी का ‘हनुमान’ कहते थे, उसी तरह आपको नीतीश कुमार का हनुमान कहा जाता था. लेकिन खुद को नीतीश कुमार का हनुमान बताने पर आरसीपी ने गुस्से में कहा कि मैं हनुमान नहीं, मेरा नाम रामचंद्र है.

मौका आने पर दिया जाएगा जवाब- आसीपी

वहीं, जब आरसीपी सिंह से यह पूछा गया कि आखिर नीतीश कुमार से इतनी बेरुखी क्‍यों? तो इसपर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह आप लोग जानें, मुझे मालूम नहीं. इस दौरान आरसीपी सिंह ने अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि वो किसी के हनुमान नहीं, वो रामचंद्र हैं. जेडीयू और बिहार की राजनीति के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि मौका आने पर जवाब दिया जाएगा. वहीं, दिल्ली में सरकारी बंगला खाली कराए जाने पर उन्होंने कहा कि बंगला जब उनका था ही नहीं तो उसे खाली करने पर कैसी नाराजगी. वो बंगला संजय गांधी का था. उनके यहां वो कभी-कभी रह जाते थे.

कार्यक्रम में नजर नहीं आए एक भी कार्यकर्ता

बताते चलें कि आरसीपी सिंह, जेडीयू के पूर्व महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष के घर जन्मदिन के कार्य कार्यक्रम में शामिल होने जमुई पहुंचे थे. केंद्रीय इस्पात मंत्री जितनी देर जमुई में रूके यहां जेडीयू का न तो कोई नेता नजर आया न कोई कार्यकर्ता नजर आया. लगभग दो घंटे रहने के बाद आरसीपी सिंह वापस लौट गए.

रिपोर्ट: शक्ति

Saffrn

Trending News

Hazaribagh झंडा चौक हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; तलवार और...

Hazaribagh: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान शहर के हृदयस्थली झंडा चौक पर हुए सनसनीखेज अभिषेक कुमार हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।पुलिस...

नगर निकाय चुनाव में AJSU ने ही दिलाया ओबीसी को आरक्षण...

Jharkhand: झारखंड में ओबीसी आरक्षण का विषय एक बार फिर चर्चा में है। सुदेश महतो ने बतौर पंचायती राज मंत्री रहते हुए अपने कार्यकाल...

5 अप्रैल को Tejaswi Yadav पहुंचेंगे झारखंड, झारखंडी रीति रिवाज से...

Jharkhand: आज 4 अप्रैल 2026 को प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने बताया कि राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष Tejaswi Yadav की रांची आने...

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर व बिहटा एयरपोर्ट के निर्माण...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज निर्माणाधीन दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर के कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थल निरीक्षण कर...

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! डाल्टनगंज से मुंबई के लिए अब चलेगी...

Palamu: पलामू के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब डाल्टनगंज से यात्री डायरेक्ट मुंबई का सफर तय कर सकेंगे। बता...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img