उद्धव के इस्तीफे के बाद बीजेपी की बैठक आज, देवेंद्र फडणवीस करेंगे बड़ा एलान

मुंबई : शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की कुर्सी जा चुकी है,

कल तक उद्धव महाराष्ट्र के सीएम थे लेकिन अब वो कार्यवाहक सीएम बन गए हैं.

ऐसे में अब बीजेपी सरकार बनाने की कवायद में जुट गई है.

सुबह 11 बजे देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis)के घर कोर ग्रुप की मीटिंग होगी.

इस मीटिंग में महाराष्ट्र बीजेपी प्रभारी सीटी रवि बैठक में मौजूद रहेंगे.

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर बैठक में चर्चा होगी.

माना जा रहा है कि 1 या 2 जुलाई को फडणवीस सीएम पद की शपथ ले सकते हैं.

फडणवीस का रास्ता अब हो गया और आसान

होटल ताज में बुधवार देर रात विधायकों के साथ

बैठक के बाद जब फडणवीस बाहर निकले तो चेहरे पर मुस्कान थी

और दिल में खुशी की लहर दौड़ रही थी. हालांकि खबर है कि मंगलवार को जब फडणवीस दिल्ली आए थे तभी सरकार गठन की पूरी रणनीति बना ली गई थी. लेकिन जब उद्धव ने पूरा मैदान खाली कर दिया है तो फडणवीस का रास्ता अब और आसान हो गया.

चंद्रकांत पाटिल ने कही ये बात

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बुधवार रात कहा कि पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे अब आगे की रणनीति तय करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं को जीत के समय संयम बरतना चाहिए.

उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के अलान के साथ ही बीजेपी खेमे में जश्न शुरू हो गया. बीजेपी के कई दिग्गज नेता देवेंद्र फ़णवीस के घर इकट्ठे हुए और जीत की बधाई दी. इन नेताओं में से कई ने कहा कि फडणवीस जल्द ही राज्य की कमान संभालेंगे. पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, ‘‘आखिरकार सच्चाई की जीत हुई.’’

मुख्यमंत्री के रूप में वापसी करेंगे फडणवीस

बीजेपी विधायक नितेश राणे ने कहा, ‘‘फडणवीस हमेशा कहते थे कि वह सदन में लौटेंगे. अब, समय आ गया है. वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में वापसी करेंगे.’’ महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने फडणवीस को मिठाई खिलाई. इस दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार और गिरीश महाजन भी मौजूद थे.

Big breaking- एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के सीएम, शाम सात बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह

Jharkhand Weather: झारखंड में आज Heavy Rain का Alert, कई जिलों...

 झारखंड में 11 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से भारी बारिश और वज्रपात...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...