Motihari: फ्लिपकार्ट में कार्यरत दो सगे भाइयों की अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिला में अपराधियों का तांडव जारी है.

अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.

जिला के कोटवा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े दो सगे भाईयों को गोलियों से छलनी कर दिया.

इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली की पोल खोल कर रख दी है.

फ्लिपकार्ट में डिलेवरी ब्वाय के रुप में काम करने वाले जसौली गांव के

दो सगे भाइयों की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए.

घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया.

जांच में जुटी पुलिस

बाइक से घर से निकले दोनो सगे भाइयों को कोटवा थाना क्षेत्र के बनविरवा पुल के

पास मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने गोली मार दी.

गोली लगने से घटनास्थल पर हीं दोनों भाइयों की मौत हो गई. घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंची, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों के आक्रोश को देख पुलिस मृतकों के शव को कब्जे में लेने से हिचकती रही. बाद में सदर डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. मृतक के परिजन जमीनी विवाद के कारण हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं. लेकिन पुलिस इस डबल मर्डर मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है.

motihari1 22Scope News

सुबह से ही दोनों भाई के घर की रेकी कर रहे थे अपराधी

मृतक के चचेरे भाई मंटू सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह लगभग 7 बजे से हाफ पैंट पहना एक युवक हेलमेट लगाकर घर के आसपास मंडरा रहा था. उसके साथ एक दूसरा युवक भी था. उसने बाइक में मोबिल भी डलवाई. लगभग 8 बजे जब अमित रंजन और सुमित रंजन बाइक से मोतिहारी से निकला, तो वह युवक बाइक से पीछे-पीछे गया और बनविरवा नहर के पास गोली मारकर फरार हो गया. मंटू सिंह के अनुसार मृतकों का गांव के ही एक व्यक्ति के साथ जमीनी विवाद चल रहा था.

दोनों सगे भाइयों को सीने में लगी गोली

घटना की सूचना पर पहुंचे सदर डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों सगे भाइयों के सीने में गोली मारकर हत्या की गई है. परिजनों से अभी बात कर पाना मुश्किल है. लेकिन कुछ लोग पूर्व से मृतकों का एक ग्रामीण के साथ जमीनी विवाद होने की बात कह रहे हैं. पुलिस इस हत्याकांड में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. जल्द हीं घटना का उद्भेदन कर दिया जाएगा.

ग्रामीणों ने की थी बचाने की कोशिश

बताया जाता है कि अमित रंजन और सुमित रंजन मोतिहारी स्थित फ्लिपकार्ट कम्पनी में डिलेवरी ब्वाय का काम करते थे. प्रतिदिन सुबह में दोनो भाई बाइक से मोतिहारी आते और शाम में काम खत्म करके लौट जाते थे. बुधवार की सुबह भी वह बाइक से मोतिहारी के लिए बाइक से निकले थे. उसी दौरान बनविरवा नहर के पास बाइक सवार अपराधियों ने घेरकर उन्हें गोली मार दी. गोली मारने के पूर्व दोनों भाइयों की अपराधियों से जब बातचीत हो रही थी. उसी दौरान बगल के खेत में काम कर रहे एक दो ग्रामीण अपने पास रखे हसुआ को हाथ में लेकर दौड़े. लेकिन अपराधियों ने उनके तरफ पिस्तौल तानकर हत्या करने की धमकी दी, तो ग्रामीण भाग खड़े हुए.

जीवन की भीख मांग रहे दोनों भाइयों पर अपराधियों को नहीं आयी दया

प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि दोनों भाई अपराधियों से हाथ जोड़कर जीवन की भीख मांग रहे थे. लेकिन अपराधियों ने दोनों भाइयों पर कोई दया नहीं दिखाई और अमित व सुमित के सीने में दो-दो गोलियां उतार दी. जिस कारण घटनास्थल पर हीं दोनों भाइयों की मौत हो गई. गोली मारने के बाद दोनों अपराधी बाइक से फरार हो गए. अपराधियों द्वारा दोनों भाइयों की पिछले तीन दिनों से रेकी किए जाने की बातें भी सामने आ रही है.

रिपोर्ट: बृजेश झा

Chhotu Singh Detention Controversy: छोटू सिंह की हिरासत पर जन सुराज...

Chhotu Singh Detention Controversy: जेडीयू के पूर्व नेता छोटू सिंह की हिरासत को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। जन सुराज पार्टी ने...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage: बिहार स्नातक चुनाव में कोसी का...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage : बिहार विधान परिषद चुनाव के तहत स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे...

Bihar MLC Election 2026: शुरुआती 4 घंटे में सारण शिक्षक सीट...

Bihar MLC Election 2026, पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। शुरुआती चार घंटों में अलग-अलग...