सीएम हेमंत ने एयरपोर्ट पर लालू यादव का जाना हाल, एम्स में भर्ती हुए RJD सुप्रीमो

दिल्ली/रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को दिल्ली से रांची लौटने के क्रम में एयरपोर्ट पर

लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की और तबीयत की जानकारी ली.

सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया कि दिल्ली से रांची जाने के क्रम में

दिल्ली एयरपोर्ट पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की.

उनके साथ मौजूद मीसा भारती से लालू प्रसाद के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली.

उन्होंने लालू प्रसाद की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

cm hemant lalu1 22Scope News

दिल्ली एम्स में भर्ती हुए लालू

लालू प्रसाद को बुधवार की देर रात नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया.

चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू कर दिया है.

उन्हें आईसीयू सुविधा से लैस विशेष कक्ष में रखा गया है. उनके शरीर में कंधा समेत तीन जगह फ्रैक्चर है और इस वजह से शरीर एक तरह से जाम हो गया है. इसके अलावा दवाओं की वजह से किडनी की समस्या भी बढ़ गयी है.

एयर एंबुलेंस से ले जाया गया दिल्ली

दिल्ली में उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पुत्र तेजप्रताप, तेजस्वी यादव और बेटी मीसा भारती हैं. इसके पहले पटना के पारस अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को देर शाम एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया. वह रात करीब 10ः20 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से एंबुलेंस से उन्हें एम्स ले जाया गया.

सीएम नीतीश ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पारस अस्पताल जाकर लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना. उन्होंने कहा कि हमलोगों की भगवान से प्रार्थना है कि लालू प्रसाद यादव जल्द स्वस्थ हो जाएं. यंग एज से ही लालू प्रसाद से हमारा संबंध है. लालू प्रसाद का सरकारी खर्चे पर इलाज कराने से संबंधित सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में पहले से ही नियम बना हुआ है. सब कुछ सरकार करेगी. वहीं केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भी अस्पताल जाकर उनका हाल जाना

तीन जगह फ्रैक्चर से शरीर लॉक

तेजस्वी यादव ने बताया कि सीढ़ी से गिरने की वजह से लालू प्रसाद के कंधे समेत तीन जगह फ्रैक्चर हो गया है और उनका शरीर लॉक हो गया है. एम्स के डॉक्टर उनके रोग के इतिहास से परिचित हैं. इसलिए वे बेहतर इलाज करेंगे. वहीं राबड़ी देवी ने कहहा कि चिंता मज कीजिए, उनका इलाज किया जा रहा है और वह जल्द स्वस्थ हो जायेंगे.

Jharkhand Weather Today: झारखंड में दोपहर को तेज धूप, सुबह-शाम रहेगी...

 Jharkhand Weather Today 16 October 2026: झारखंड में मानसून की विदाई के बाद मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम...

Jharkhand News: महिला पर्यवेक्षिका भर्ती में 33 अभ्यर्थियों की डिग्री संदिग्ध,...

 झारखंड महिला पर्यवेक्षिका नियुक्ति परीक्षा 2023 में सफल 33 अभ्यर्थियों की स्नातक डिग्री संदिग्ध मिली। जांच रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने नियुक्ति की...

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...