दिल्ली AIIMS ने लालू यादव को एडमिट लेने से किया मना, वापस रिम्स लौटाया

दिल्ली AIIMS ने लालू यादव को एडमिट लेने से किया मना, वापस रिम्स लौटाया

रांची : दिल्ली AIIMS ने लालू यादव को एडमिट लेने से किया मना, वापस रिम्स लौटाया- चारा

घोटाले में रांची में सजा भुगत रहे राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख और

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को एम्स में भर्ती लेने से मना कर दिया है.

आज लालू चाटर्ड विमान से रांची लौटेंगे. एम्स के डॉक्टरों ने लालू प्रसाद के सेहत की जांच की.

नई दवाईयां लिखी. इसके बाद उन्हें रिम्स में ही इलाज जारी रखने की

सलाह देते हुए वापस लौटने को कहा गया. डॉक्टरों का कहना था कि अभी भर्ती करने लायक स्थिति नहीं है.

मंगलवार को चाटर्ड विमान से लालू प्रसाद यादव को एम्स के लिए ले जाया गया था.

रिम्स के मेडिकल बोर्ड ने एम्स जाने की सलाह दी थी

रिम्स के मेडिकल बोर्ड ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स जाने की सलाह दी थी. जिसके बाद लालू प्रसाद को मंगलवार शाम लगभग छह बजे विशेष विमान से दिल्ली स्थित एम्स लाया गया.

जहां उन्हें आपातकालीन विभाग में रात करीब नौ बजे भर्ती कराया गया. सुबह उन्हें एम्स से रांची वापस जाने की सलाह दी गई. जिसके बाद लालू प्रसाद को विशेष विमान से रांची लाने की तैयारी चल रही है. लालू यादव के साथ ही चारा घोटाले में सजा भुगत रहे राजद के पूर्व सांसद आरके राणा को भी दिल्ली एम्स भेजा गया. जहां उन्हें ले लिया गया है.

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और आरके राणा की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए रिम्स प्रबंधन के द्वारा बनाये गये मेडिकल बोर्ड ने मंगलवार को एक आपातकालीन बैठक की थी. जिसमें लालू के मुख्य चिकित्सक डॉ. विद्यापति के साथ रिम्स के निदेशक और अधीक्षक भी मौजूद थे. डॉक्टरों ने पाया कि लालू यादव का क्रिएटिनिन स्तर बढ़ता जा रहा है और वह नियंत्रित नहीं हो पा रहा है. इसलिए उन्हें एम्स रेफर किया था. मगर एम्स के डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें रांची वापस लौटने की सलाह दी है.

Jio IPO Applications Record: Jio IPO ने रचा इतिहास, आवेदन 1...

Jio IPO Applications Record: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने भारतीय शेयर बाजार में आवेदन संख्या का नया रिकॉर्ड बनाया है। शुक्रवार...

Bihar News: मर्चा चूड़ा के कारोबार से किशन कुमार ने बनाई...

Key Highlightsपश्चिम चंपारण के किशन कुमार शिव शक्ति चूड़ा उद्योग के माध्यम से मर्चा चूड़ा का कारोबार कर रहे हैं। वर्ष 2023 में...

Ranchi Traffic Challan : दुर्गा पूजा में 12 दिन में 38...

रांची में दुर्गा पूजा के दौरान 12 दिनों में 38,290 वाहनों के चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस ने 3.18 करोड़ रुपये से अधिक का...