शिंजो आबे के निधन पर पीएम मोदी ने किया एक दिन के राष्ट्रीय शोक का एलान

राहुल गांधी सहित दिग्गज नेताओं ने जताया शोक

नई दिल्ली : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर पीएम मोदी ने

शोक जताते हुए एक दिन के राष्ट्रीय शोक का एलान किया है.

उनकी मौत पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से लेकर भारत के दिग्गज नेताओं ने शोक जताया है.

पीएम मोदी ने लिखा कि मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से

एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं.

वह एक महान वैश्विक राजनेता, एक उत्कृष्ट नेता और एक उल्लेखनीय प्रशासक थे.

उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया.

शिंजो आबे से मुलाकात का पीएम मोदी ने किया जिक्र

पीएम ने आगे लिखा कि अर्थव्यवस्था और वैश्विक मामलों पर उनकी तीक्ष्ण अंतर्दृष्टि ने हमेशा मुझ पर गहरी छाप छोड़ी. अपनी हाल की जापान यात्रा के दौरान, मुझे शिंजो आबे से दोबारा मिलने और कई मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर मिला. वह हमेशा की तरह मजाकिया थे. मुझे क्या पता था कि यह हमारी आखिरी मुलाकात होगी. उनके परिवार और जापानी लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. उन्होंने भारत-जापान संबंधों को एक विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दिया.

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय शोक का किया एलान

पीएम मोदी ने लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री अबे शिंजो के प्रति हमारे गहरे सम्मान के प्रतीक के रूप में, 9 जुलाई 2022 को एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा. आज पूरा भारत जापान के साथ शोक में है और हम इस कठिन घड़ी में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं. मिस्टर अबे के साथ मेरा जुड़ाव कई साल पुराना है. मैं गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान से उन्हें जानता था और मेरे पीएम बनने के बाद भी हमारी दोस्ती जारी रही.

राहुल गांधी ने भी जताया दुख

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लिखा कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन से गहरा दुख हुआ. भारत और जापान के बीच सामरिक संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका सराहनीय थी. वह हिंद-प्रशांत में एक स्थायी विरासत छोड़ गए हैं. उनके परिवार और जापान के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं.

सायोनाराः भारत के दोस्त शिंजो आबे को आज आखिरी सलाम

Basukinath Shravani Mela 2026: सावन शुरू होने से पहले बासुकीनाथ में...

Basukinath Shravani Mela 2026: प्रशासन ने आने वाले श्रावणी मेला 2026 के लिए बासुकीनाथ धाम में तैयारियां तेज़ कर दी हैं। तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं...

Dhanbad Crime Review Meeting: धनबाद पुलिस की मासिक समीक्षा में बड़ा...

Dhanbad Crime Review Meeting: धनबाद पुलिस की मासिक अपराध समीक्षा बैठक में जून महीने के दौरान अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निपटारे और फरार अपराधियों...

WAKO Uzbekistan Kickboxing World Cup 2026: धनबाद की दो बेटियां वर्ल्ड...

Dhanbad: झारखंड के धनबाद ज़िले की दो होनहार खिलाड़ी, मनदीप कौर और राजदीप कौर, WAKO Uzbekistan Kickboxing World Cup 2026 के लिए भारतीय टीम...