Advertisement
Advertisement

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

बीच सड़क पर भरी सभा में भाषण के दौरान हत्यारे ने मारी थी दो गोलियां

कई घंटों तक हुई बचाने की कोशिश

नारा : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन हो गया है.

हत्यारे ने भरी सभा में भाषण के दौरान दो गोलियां मारी थी, जिसके कारण उनकी मौत हो गई.

इस घटना के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया.

नारा शहर में भाषण के दौरान उन पर एक शख्स ने पीछे से गोली चला दी थी,

जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.

शिंजो आबे पर जब ये हमला हुआ तब वो एक छोटी जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

बताया गया है कि गोली लगने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके चलते उनकी मौत हो गई.

एनएचके चैनल के हवाले से ये जानकारी सामने आई है.

शिंजो आबे की मौत के बाद दुनियाभर के तमाम बड़े नेताओं ने दुख जताया है.

पूरा भारत जापान के साथ- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने शोक जताते हुए ट्वीट कर कहा कि शिंजो आबे ने भारत-जापान संबंधों को एक विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दिया. आज पूरा भारत जापान के साथ शोक में है और हम इस कठिन घड़ी में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं.

घटना की पूरी दुनिया कर रहे निंदा

67 वर्षीय शिंजो आबे को गोली लगने के बाद तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां करीब चार से पांच घंटे तक उनका इलाज चला, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए. उन पर हुए इस हमले की हर तरफ निंदा हो रही है और दुनियाभर के तमाम बड़े नेताओं ने उनके जल्द ठीक होने की कामना भी की थी.

शिंजो आबे को पीछे से हत्यारे ने मारी थी गोलियां

बताया गया है कि हमलावर ने पीछे से शिंजो आबे को दो गोलियां मारीं, जिसके बाद आबे जमीन पर गिर गए. वहां मौजूद लोगों ने शिंजो आबे को सीपीआर देने की कोशिश भी की. जिसके बाद उन्हें नाजुक हालत में हेलीकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया. हमलावर की पहचान 41 साल के तेत्सुया यमगमी के तौर पर हुई है. जिसे पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था. फिलहाल उससे पूछताछ चल रही है, ये साफ नहीं हो पाया है कि इस हत्याकांड के पीछे की क्या वजह थी.

भावुक हुए पीएम फुमिओ किशिदा

शिंजो आबे पर हमले के बाद पूरे जापान में गम का माहौल है. पीएम फुमिओ किशिदा भी इसपर बात करते हुए भावुक हो गये. हमले के बाद जापान के पीएम फुमिओ किशिदा ने देश के नाम संबोधन दिया था. इसमें उन्होंने भावुक होते हुए कहा था कि शिंजो की हालत में सुबह से कोई सुधार नहीं है. जापान के पीएम ने इसे बर्बर और लोकतंत्र पर हमला बताया था.

2020 में दिया था इस्तीफा

प्रधानमंत्री पद से शिंजो आबे ने साल 2020 में इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने ऐसा स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने के चलते किया था. पता चला था कि वह लंबे वक्त से बीमार हैं. शिंजो जापान के सबसे लंबे वक्त तक पीएम रहने वाले नेता रहे.

Commercial Advertisment

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...

Jamua Police Action: वरदबटिया में आखिर किसकी थी पिस्तौल और अपाचे...

Jamua Police Action: जमुआ थाना क्षेत्र के वरदबटिया में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पिस्तौल और अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। इस दौरान पुलिस...

Didi Ki Rasoi Express Aurangabad: औरंगाबाद में इस फूड ट्रक के...

 Didi Ki Rasoi Express Aurangabad: बिहार के औरंगाबाद शहर में जीविका दीदियों की एक खास पहल लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही...