Bihar में सीओ सहित 100 से अधिक अधिकारियों का तबादला रद्द, सीएम नीतीश ने लिया फैसला

मुख्यमंत्री के पास पहुंची थी अनियमितता की शिकायतें

पटना : बिहार में सीओ सहित 100 से अधिक अधिकारियों के तबादला रद्द हो गया है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश के बाद राजस्व भूमि सुधार विभाग ने

तबादले रद्द करने की अधिसूचना जारी की.

विभाग द्वारा अंचल अधिकारियों समेत अन्य पदाधिकारियों का

तबादला पिछले 30 जून को किया गया था.

जिन अधिकारियों का तबादला रद्द किया गया है उनमें अंचलाधिकारी,

प्रभारी अंचल अधिकारी, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी,

चकबंदी पदाधिकारी सहित 100 से अधिक पदाधिकारी शामिल हैं.

समीक्षा के बाद सीएम नीतीश ने लिया फैसला

दरअसल इन तबादलों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास अनियमितता की शिकायतें पहुंची थीं. मुख्यमंत्री द्वारा शिकायतों की समीक्षा के बाद शुक्रवार को 30 जून वाले पूरे तबादले को रद्द कर दिया गया.

पहले वाले कार्यालयों में तैनात रहेंगे सभी अधिकारी

सबसे अधिक शिकायत अंचलाधिकारियों को लेकर की गई थी. अब स्थानांतरित सभी अधिकारी 30 जून से पहले वाले कार्यालयों में तैनात रहेंगे. सूत्रों की मानें तो समीक्षा के आधार पर जल्दी ही तबादलों की नई सूची जारी की जाएगी. इसमें नियमानुसार तबादला और पदस्थापन किया जाएगा. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में तीन साल के अंदर यह दूसरा मौका है, जब विभाग के थोक तबादले को रद्द किया गया है. इससे पहले रामनारायण मंडल के समय में भी तबादले को रद्द किया गया था. उसमें भी बड़े पैमाने पर अनियमितता बरते जाने की शिकायत मिली थी. इस बार भी कई स्तर पर शिकायतें मिली थी.

थोक तबादले को लेकर कई अधिकारी चल रहे थे नाराज

सबसे ज्यादा शिकायतें विधायकों की तरफ से आई थीं. विधायकों की अनुशंसा के आधार पर तबादले नहीं किए गए थे. प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारियों के तबादले में स्थानीय विधायकों की अनुशंसा पर तबादले की परंपरा रही है. शिकायत यह भी थी कि रसूख वाले कुछ अधिकारियों के तबादले दोपहर में हुए और शाम तक उस पर रोक भी लगा दी गई. सूत्रों की माने तो राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में थोक तबादले को लेकर कई अधिकारी नाराज चल रहे थे.

रिपोर्ट: प्रणव राज

कार्यकर्ताओं की पुलिस पिटाई पर सीएम नीतीश पर बरसे चिराग, कह दी बड़ी बात

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...