पटना: बिहार में एक बार फिर Bihar प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। मामले को लेकर बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त और संयुक्त सचिव के अधिकारियों का तबादला किया गया है।
यह भी पढ़ें – CM नीतीश ने बेटे समेत परिवार के लोगों के साथ मनाया जन्मदिन, काटा केक और…
जारी अधिसूचना के अनुसार एमएलसी नीरज कुमार के आप्त सचिव सुबोध कुमार का तबादला कर रोहतास के अपर समाहर्ता के पद पर पदस्थापित किया गया है इसके साथ ही उद्योग विभाग के संयुक्त सचिव बृजकिशोर चौधरी को बेगूसराय का अपर समाहर्ता बनाया गया है जबकि Bihar राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के संयुक्त सचिव एस एम परवेज आलम को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के राजभाषा शाखा में उर्दू भाषा का निदेशक बनाया गया है। इसके साथ ही पदस्थापना का इंतजार कर रहे कई अधिकारियों को भी विभिन्न जगहों पर पदस्थापित किया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- Home Guard का बेटा मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Patna से चंदन तिवारी की रिपोर्ट







