Sawan 2022: सावन में भोले बाबा को चढ़ाएं ये 5 चीज, पूरी होंगी मनोकामनाएं

Sawan 2022 : इस साल सावन का महीना 13 जुलाई शुरू हो गया है. जो 12 अगस्त तक रहेगा. देवघर में श्रावणी मेला का उद्घाटन हो गया है. आज मेला का पहला दिन है. यानी भगवान शिव के भक्त पूरे 29 दिन उनकी पूजा कर सकेंगे. शास्त्रों में ऐसी बहुत सी चीजों का जिक्र किया गया है जिन्हें अर्पित करने से शिवजी प्रसन्न होते हैं. अगर सावन में ये चीजें शिवजी को अर्पित की जाएं तो इंसान की हर मनोकामना पूरी हो सकती है.

शिवजी को प्रसन्न करने के लिए ये चढ़ाएं

शमी के पत्ते- भगवान शिव की पूजा में शमी के पत्ते भी चढ़ाए जाते हैं. शमी को शनिदेव का पेड़ माना जाता है. इसलिए शिवलिंग पर इसके पत्ते चढ़ाने से भोलेनाथ के साथ-साथ शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं. ढैय्या या साढ़े साती से प्रभावित लोग भी इसे शिवलिंग पर चढ़ा सकते हैं.

भांग- भगवान शिव को भांग भी बहुत प्रिय है. वैसे तो ये एक नशीला पौधा होता है, लेकिन आयुर्वेद के साथ-साथ शिवजी की पूजा इसका विशेष महत्व बताया गया है. सावन में भांग से शिव का श्रृंगार करने से मनोवांछित वरदान मिल सकता है.

धतूरा- सावन में शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाने की परंपरा होती है. धतूरा भगवान शिव को बेहद प्रिय है. ऐसा कहा जाता है कि शिवलिंग पर धतूरे के फूल चढ़ाने से पुत्र प्राप्ति हो सकती है. शिव की पूजा में लाल डंठल वाला धतूरा भी चढ़ाया जाता है.

आक या मदार के फूल- भगवान शिव को आक के फूल भी अर्पित किए जाते हैं. शिवपुराण के अनुसार, लाल और सफेद रंग के आंकड़े के फूल चढ़ाने से मोक्ष की प्राप्ति होती है. इसका पौधा मुख्य द्वार पर लगाना भी बहुत शुभ माना जाता है.

बिल्व पत्र- जीवन में कोई संकट हो या काम में रुकावट आ रही हो तो सावन में भगवान शिव को बिल्व पत्र यानी बिल्व के पत्ते जरूर चढ़ाएं. शास्त्रों के अनुसार, बिल्व की जड़ में स्वयं भगवान शिव का वास होता है.

Bokaro Cleanliness Drive: गांधी जयंती पर बोकारो में स्वच्छता अभियान, बैंक...

Bokaro Cleanliness Drive, बोकारो: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बैंक ऑफ इंडिया की आंचल शाखा...

Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के कथित GST घोटाले में पिता-पुत्र...

Jamshedpur ED Raid: कथित 734 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा सख्त, केनरा बैंक लूट...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: झारखंड पुलिस की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों...