Dhanbad-व्यवसायी रंजीत साव हत्याकांड में भाजपा नेता रमेश पांडेय की गिरफ्तारी की उठी मांग

Dhanbad- टायर शोरूम संचालक रंजीत साव हत्याकांड मामले में तैलिक साहू संघ ने रणधीर वर्मा चौक पर प्रर्दशन कर आरोपी रमेश पाण्डेय की अविलम्ब गिरफ्तारी की मांग की है. बतलाया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान अपराधियों ने इस बात का खुलासा किया है कि रंजीत साव की हत्या के भाजपा नेता रमेश पांडेय ने सुपारी दी थी. इस खबर को सामने आते ही तैलिक साहू संघ जिला मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक पर प्रर्दशन करते हुए आरोपी रमेश पांडेय की गिरफ्तारी की मांग करने लगे.

इधर रंजीत साव हत्याकांड में रमेश पाण्डेय का नाम आने के बाद कोल व्यवसायी गणेश पाण्डेय ने अपने भाई रमेश पाण्डेय पर लगे सारे आरोपों का खंडन करते हुए इसे भाजपा के ही कुछ वरिष्ठ नेताओं के द्वारा बदनाम करने की साजिश करार दिया.

गणेश पाण्डेय का कहना है कि मृतक रंजन साव के पास कोयले का कुछ पैसा बकाया था, जिसको लेकर दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. लेकिन हर विवाद मतलब हत्या नहीं होती.  मामले की निष्पक्ष जांच से पूरी सच्चाई सामने आयेगी.

रिपोर्ट- राजकुमार

जो कार्य भाजपा के 16 वर्ष के शासनकाल में नहीं हुआ वो दो साल में हुआ- रामेश्वर उरांव

Bihar Seva Sankalp Abhiyan: स्कूल, अस्पताल और बस अड्डों की व्यवस्था...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan, पटना: बिहार में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के...

Bihar Law and Order: अपराधियों पर सख्ती के निर्देश, डायल-112 और...

Bihar Law and Order: बिहार में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराध पर नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।...

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...