औरंगाबादः पुलिस ने रफीगंज बाजार में छापेमारी कर स्पार्की कंपनी का नकली जींस बरामद किया है। छापेमारी के दौरान ब्रिस्क ऑइ मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहें।
मौके पर कंपनी के निदेशक परविंदर सिंह ने बताया कि स्थानीय पुलिस के सहयोग से शहर के बंगाल गारमेंट्स, अमन गारमेंट और A2 गारमेंट्स में छापेमारी की गई। बंगाल गारमेंट दुकान में बड़ी मात्रा में स्पार्की कंपनी का नकली जींस बरामद हुआ, छापामारी की खबर मिलते ही दुकानदारों ने नकली जींस को दुकान से हटा दिया। आगे की कार्रवाई पुलिस को लिखित आवेदन दिया गया है।


















