रक्षा बंधन पर नकली मेहंदी का बाज़ार तेज़, कावेरी कंपनी की नकली मेहंदी बरामद

नालंदा: रक्षाबंधन सहित अन्य त्योहारों के मौके पर महिलाएं महेंदी से अपने हाथों को सजाती है । मगर उन्हें क्या पता कि वे जिस ब्रांडेड कंपनी की मेहंदी लगा रही है वह नकली है । ऐसा ही खुलासा सिलाव थाना इलाके के बाजार में हुआ। श्रृंगार की दुकान से पुलिस ने कावेरी मेहंदी के नाम से नकली मेहंदी को बरामद किया।

कंपनी के अधिकारी तरुण घोसले ने बताया कि हमलोगों को सूचना मिल रही थी कि सिलाव के बाजार में कावेरी कंपनी के नाम पर नकली मेहंदी बेची जा रही है । इसी सूचना पर टीम के द्वारा कई श्रृंगार दुकानों में जांच की गयी, जहां कावेरी कंपनी के नाम पर नकली मेहंदी बेचे जाने की पुष्टि हुई । इसके बाद सिलाव थाना की मदद से रंजीत श्रृंगार दुकान में छापेमारी की गयी जहाँ से दर्जनों पैकेट नकली मेहंदी बरामद किया गया ।

हालांकि टीम को देखते ही दुकानदार मौके से फरार हो गया । थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि कंपनी के अधिकारी द्वारा दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है । गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है ।

सावन में क्यों लगाई जाती है मेहंदी. मेंहदी लगाने का क्या है महत्व…

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...