आत्मसम्मान की नहीं कर पा रहे थे रक्षा- अमरदीप सिंह
पटना : जदयू पार्टी के मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के करीबी अमरदीप सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी में वह अपने आत्मसम्मान की रक्षा नहीं कर पा रहे थे। इसलिए पद से इस्तीफा दिए हैं। नीतीश कुमार को अपना इस्तीफा भेजे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा है कि वह अभी पार्टी में रहेंगे।
अमरदीप सिंह मीडिया के जरिए जहां RCP सिंह को समर्थन करते रहे हैं। वहीं नए नेतृत्व पर भी सवाल उठा रहे थे। बीते 11 अगस्त को उन्होंने फेसबुक पर पार्टी के नए नेतृत्व पर अपरोक्ष रूप से तंज कसा था, जिसके बाद से ही वो चर्चा में बने हुए थे। इसके साथ ही पार्टी में लगातार इस बात की शिकायत मिल रही थी कि वह पार्टी के वेब साइट से RCP से जुड़ी बातों का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। दो दिन पहले पार्टी के राष्ट्रीय परिषद की बैठक के दौरान RCP के संबोधन वाली वीडियो मीडिया में जारी करना इसी का हिस्सा था, जबकि इस अधिवेशन में शामिल नीतीश कुमार सहित किसी दूसरे नेता का वीडियो मीडिया में जारी नहीं हुआ था।
Highlights


















