खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन, 40 की उम्र में हार्ट अटैक से हुई मौत

मुंबई : खतरों के खिलाड़ी, टीवी अभिनेता व बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को निधन हो गया है। मुंबई के कूपर अस्पताल में सिद्धार्थ का निधन हुआ है। सिद्धार्थ के निधन की पुष्टि कूपर अस्पताल के डॉक्टर ने की है। 40 वर्षीय सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से मृत्यु हुई है।

सिद्धार्थ शुक्ला के इस तरह अचानक निधन से पूरी बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री शोक में है। तमाम अभिनेता और अभिनेत्रियों द्वारा सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि दी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने रात को सोने से पहले कुछ दवाई खाई थीं, लेकिन उसके बाद वह उठ ही नहीं पाए। अस्पताल ने बाद में पुष्टि की है कि सिद्धार्थ की मौत हार्ट अटैक होने से हुई है।

सिद्धार्थ शुक्ला अपने पीछे अपनी मां और दो बहनों को छोड़ कर गए हैं। कूपर अस्पताल के मुताबिक, सिद्धार्थ शुक्ला को गुरुवार सुबह जब अस्पताल लाया गया तब उनकी मृत्यु हो चुकी थी। सिद्धार्थ शुक्ला के शव को सुबह उनके परिजन ही कूपर अस्पताल ले गए थे। कूपर अस्पताल में ही सिद्धार्थ का पोस्टमॉर्टम किया गया।

मॉडलिंग से करियर की शुरुआत

मुंबई में 12 दिसंबर 1980 को जन्मे सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी। साल 2004 में उन्होंने टीवी से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। 2008 में वह बाबुल का आंगन छूटे ना नाम के टीवी सीरियल में दिखे थे। इसी साल (2021) उनकी ब्रोकन बट ब्यूटीफल नाम की वेब सीरीज आई थी, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

खतरों के खिलाड़ी के विजेता रहे हैं सिद्धार्थ शुक्ला

टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम सिद्धार्थ शुक्ला ने रियलटी शो बिग बॉस का 13वां सीजन जीता था। इसके अलावा उन्होंने खतरों के खिलाड़ी का सातवां सीजन भी अपने नाम किया था। सीरियल बालिका वधू से सिद्धार्थ शुक्ला ने देश के घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी।

अभिनेत्री शहनाज गिल के साथ सिद्धार्थ शुक्ला का कनेक्शन सोशल मीडिया पर छाया रहा। हाल ही में सिद्धार्थ और शहनाज की कई म्यूजिक वीडियो भी आई थीं, जिन्हें यूथ ने काफी पसंद किया।

सीनी सदानंद शेट्टी के सर सजा Miss India finale, 2022 का ताज, ग्रैंड फिनाले तक पहुंचने वाली झारखंड की पहली आदिवासी युवती बनी रिया तिर्की

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...