लोगों की यादों में जिंदा हैं एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला

MUMBAI: वर्ल्ड के बेस्ट मॉडल सिद्धार्थ शुक्ला की आज 42वीं बर्थ एनिवर्सरी हैं.

sidhharth shukla 22Scope News

लाखो दिलों पर राज करने वाले सिद्धार्थ भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं

पर आज भी वो लोगों की यादों में जिंदा है. 2 सितंबर, 2021 को

सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हार्ट अटैक से हो गया था.

उन्होंने ऐसे कई यादगार लम्हे दिए हैं जिसे याद कर

लोग आज भी उनकी कमी महसूस करते हैं. सिद्धार्थ शुक्ला

ने अपने एक्टिंग और एक अलग पर्सनालिटी की वजह से

इंडस्ट्री से लेकर फैंस के दिलों तक एक अलग जगह बनाई हैं.

खासतौर पर सलमान के शो बिग बॉस 13 के बाद से उन्होंने खूब पॉपुलैरिटी मिली थी. उनके दबंग अंदाज को लोगो ने काफी पसंद किया था.


एक्टर की मौत से टूटी शहनाज

shahnaaj 22Scope News

सिद्धार्थ का जब भी नाम आता हैं शहनाज का नाम उनके साथ जरुर जुड़ता हैं. शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को फैंस काफी पसन्द करते थे. बिग बॉस 13 में दोनों एक साथ दिखे. जिसके बाद लोगों को इनकी केमिस्ट्री काफी पसंद आई. जिसने लोगों के बीच सिडनाज ट्रेंड शुरू किया था. उनका रिश्ता शो के बाद भी बना रहा. शो के बाद दोनों ने साथ में म्यूजिक एल्बम भी किया था. दोनों की जोड़ी काफी खूबसूरत थी पर ये जोड़ी टूट गई. अचानक एक्टर की मौत से शहनाज पर इसका काफी असर पड़ा. एक्ट्रेस टूट सी गई थी, पर समय के साथ उन्होंने खुद को संभाला और आगे बढ़ी. और इंडस्ट्री में उन्होंने कम बैक किया.

सिद्धार्थ को किया विश, हार्ट और एंजेल का इमोजी भी लगाया

सिद्धार्थ शुक्ला के 42वीं बर्थ एनिवर्सरी पर शहनाज गिल ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया. शहनाज ने एक्टर का डिसेंट फोटो पोस्ट किया जिसपर उन्होंने कैप्शन में लिखा कि ‘मैं तुमसे फिर मिलूंगी’. साथ ही उन्होंने हार्ट और एंजेल का इमोजी भी लगाया. इतना ही नहीं शहनाज ने रात 12 बजे केक कटिंग भी की है. जिसकी तस्वीर उन्होंने खुद अपने इन्स्टा हैंडल पर शेयर भी की. जिस केक के ऊपर 12.12 लिखा हुआ था.


अनसीन पिक्चर पोस्ट किया, सिद्धार्थ का हाथ थामें दिखी


इसके साथ ही शहनाज ने अपनी और सिद्धार्थ की अनसीन पिक्चर भी शेयर की हैं. जिसमे शहनाज ने एक्टर का हाथ थमा हुआ हैं . इस पिक्चर को शहनाज ने ब्लैक एंड वाइट रखा था. जिन्हें देख फैंस काफी इमोशनल हो गए. शहनाज की इस पिक्चर को देख ये साफ़ पता चल रहा हैं कि वह आज भी सिद्धार्थ शुक्ला को बहुत ज्यादा मिस करती हैं. इस पोस्ट पर उनके चाहने वाले इमोशनल कमेंट कर रहे है.

Bihar Flood: नेपाल में जलप्रलय के बाद बिहार Alert, CM सम्राट...

 नेपाल में सैलाब के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। CM सम्राट चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का एरियल सर्वे कर राहत-बचाव तैयारियों...

Bihar Police: जिसे पढ़ाया-लिखाया, नौकरी लगते ही उसी पति को छोड़...

 बिहार के रोहतास में पति ने महिला पुलिसकर्मी पर नौकरी लगने के बाद कथित प्रेमी संग घर से जाने का आरोप लगाया है। पुलिस...

Jairam Mahato: जयराम महतो ने माफी से किया इनकार, बोले- फांसी...

 डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी विवाद में नया मोड़ आया है। विधायक ने माफी से इनकार किया, पुलिस एसोसिएशन ने गिरफ्तारी...