पीएम मोदी और शाह ने द्रौपदी मुर्मू को घर जाकर दी बधाई

देश में खुशी का माहौल

नई दिल्ली : द्रौपदी मुर्मू के महामहिम का चुनाव जीतने पर पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने

घर जाकर बधाई दी. वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने

द्रौपदी मुर्मू के घर जाकर उनको बधाई और शुभकामनाएं दी.

विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल ने भी मुर्मू बधाई संदेश दिया.

महामहिम द्रौपदी मुर्मू : रायसिना हिल से रायरंगपुर तक जश्न का माहौल

राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत पर पूरे देशभर में खुशी का माहौल है.

दिल्ली के रायसिना हिल से उनके गांव रायरंगपुर तक जोरदार जश्न मनाया गया.

दिग्गजों ने उनको शुभकामनाएं दीं.

गृहमंत्री अमित शाह ने द्रौपदी मुर्मू जी को देश के सर्वाेच्च पद पर चुने जाने के

ऐतिहासिक क्षण पर उनसे भेंट कर उन्हें बधाई दी.

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में उनकी प्रचंड विजय पर पूरा देश

विशेषकर जनजातीय समाज उत्साह व हर्षाेल्लास के साथ जश्न मना रहा है.

कुल चार राउंड में हुई वोटों की गिनती

तीसरे राउंड के वोटों की गिनती में ही द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया था फिर चौथे और आखिरी राउंड की गिनती के बाद जीत का अंदर और बढ़ गया. बता दें, राष्ट्रपति चुनाव के वोटों की गिनती कुल चार राउंड में हुई. जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति चुनाव में कुल 4754 वोट पड़े थे. गिनती के वक्त 4701 वोट वैध और 53 वोट अमान्य पाये गए. कुल वोटों की वैल्यू 528491 थी. इसमें से द्रौपदी मुर्मू को कुल 2824 वोट मिले. इनकी वैल्यू 676803 थी. वहीं यशवंत सिन्हा को प्877 वोट मिले. जिनकी वैल्यू 380177 रही.

ओडिशा में हुआ था महामहिम द्रौपदी मुर्मू का जन्म

द्रौपदी मुर्मू का जन्म 1958 में ओडिशा के मयूरभंज में हुआ था. 1979 में उन्होंने भुवनेश्वर के रमादेवी कॉलेज से बीए की पढ़ाई की थी. फिर 1997 में वह राजनीति में उतरीं और बीजेपी में शामिल हो गईं. इसी साल वह पार्षद बनीं. फिर 2000 में वह रायरंगपुर से विधायक चुनी गईं. उसी साल उनको ओडिशा की राज्य सरकार में मंत्री बनाया गया. विधायक के तौर पर उन्होंने अच्छा काम किया था. इसलिए 2009 में वह दोबारा विधायक चुनी गईं. इसके बाद 2015-2021 तक वह झारखंड की राज्यपाल रहीं.

राउंड दर राउंड यूं जीतती गईं द्रौपदी मुर्मू

  • द्रौपदी मुर्मू पहले राउंड से ही यशवंत सिन्हा से आगे थीं. पहले राउंड में सांसदों के वोट गिने गये थे. पहले राउंड में द्रौपदी मुर्मू ने 3,78,000 की वैल्यू के साथ 540 वोट हासिल किए थे. वहीं यशवंत सिन्हा ने 1,45,600 की वैल्यू के साथ 208 वोट हासिल किए थे. पहले राउंड में कुल 15 वोट अवैध थे.
  • फिर दूसरे राउंड में 10 राज्यों के वोटों की गिनती हुई. इसमें कुल वैध मत 1138 थे, जिनकी कुल वैल्यू 1,49,575 थी. इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट मिले, जिनकी वैल्यू 1,05,299 और यशवंत सिन्हा को 329 वोट मिले, जिनकी वैल्यू 44,276 थी.
  • तीसरे राउंड के वोटों की गिनती के बाद साफ हो गया कि द्रौपदी मुर्मू देश की अगली राष्ट्रपति होंगी. तीसरे राउंड के वोटों की गिनती की बात करें तो इसमें कुल वोट 1,333 थे. जिनकी वैल्यू 1,65,664 थी. इसमें से मुर्मू को 812 वोट मिले. वहीं यशवंत सिन्हा को 521 वोट मिले.

पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बनी द्रौपदी मुर्मू, पूरा हुआ बापू का सपना  

Sand Artist Ashok – बालू पर ‘बोलती’ द्रौपदी मुर्मू की तस्वीर

Bihar Sahayog Program: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सहयोग कार्यक्रम में 101...

Bihar Sahayog Program: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम हॉल में आयोजित सहयोग कार्यक्रम में...

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...