एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकन

New Delhi –Presidential Election: एनडीए खेमे से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने पीएम नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है.  इसके पहले ओडिशा से दिल्ली पहुंचे द्रौपदी मुर्मू का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. दिल्ली पहुंचते ही द्रौपदी मुर्मू ने भगवान बिरसा, महात्मा गांधी और अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नामांकन करने के लिए निकल पड़ी.

यहां बता दें कि द्रौपदी मुर्मू अपना नामांकन चार सेट में दाखिल करेंगी. पहले सेट में पीएम मोदी उनके प्रस्तावक जबकि राजनाथ अनुमोदक बनेंगे. इस सेट में बीजेपी संसदीय बोर्ड के सदस्य, कई केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री हैं. इस सेट में 60 प्रस्तावक और 60 अनुमोदक का नाम शामिल है. दूसरे सेट में जेपी नड्डा प्रस्तावक हैं. इसमें भी प्रस्तावक के तौर पर 60 नाम और 60 नाम अनुमोदक के हैं. इस सेट में योगी, हिमंता बिस्वा सरमा के अलावा बीजेपी शासित सभी  राज्यों के मुख्यमंत्री प्रस्तावक हैं.  इस प्रकार हर सेट में कुल 120 नाम हैं.  यहां बता दें कि द्रौपदी मुर्मू का मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस सहित दूसरे विपक्षी दलों की ओर से मैदान में उतरे पूर्व रक्षा मंत्री यशवंत सिन्हा से माना जा रहा है.  

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...