द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी नामांकन, नामांकन से पहले भगवान बिरसा, महात्मा गांधी और बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

New Delhi– Presidential Election: एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज अपना नामांकन दाखिल करेंगी. पहले सेट में पीएम मोदी उनके प्रस्तावक और राजनाथ अनुमोदक बनेंगे. ओडिशा से दिल्ली पहुंचे द्रौपदी मुर्मू का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया. दिल्ली पहुंचते ही द्रौपदी मुर्मू ने भगवान बिरसा, महात्मा गांधी और अंबेडर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.
बताया जा रहा है कि द्रौपदी मुर्मू चार सेट में अपना नामांकन करेंगी. पहले सेट में पीएम मोदी प्रस्तावक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अनुमोदक होंगे, इस सेट में बीजेपी संसदीय बोर्ड के सदस्य, केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री हैं. इस सेट में अभी तक 60 प्रस्तावक का नाम है और 60 अनुमोदक का. यानी हर सेट में कुल 120 नाम होगा. जबकि दूसरे सेट में जेपी नड्डा प्रस्तावक हैं. इसमें भी प्रस्तावक के तौर पर 60 नाम हैं और 60 अनुमोदक हैं. इस सेट में योगी, हिमंता बिस्वा सरमा के अलावा बीजेपी शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री प्रस्तावक हैं.

यहां बता दें कि तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों की ओर से वाजपेयी सरकार में रक्षा मंत्रालय और वित्त मंत्रालय संभाल चुके यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है. द्रौपदी मुर्मू का मुख्य मुकाबला यशवंत सिन्हा से ही होना है.

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 26 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 26 नवंबर 2026 (गुरुवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Bihar Food Processing Industry: बिहार में रोजगार के कितने नए अवसर...

Bihar Food Processing Industry, पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश की तस्वीर बदल रही है। राज्य में खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) उद्योग निवेशकों की पहली...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027: सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027, पटना: बिहार के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले जिन विद्यार्थियों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) अब तक...