बस 10 दिन: आईटीआर फाइल करने के लिए बचे गिनती के दिन

31 जुलाई है आखिरी तारीख

नई दिल्ली : आईटीआर फाइल– आयकर विभाग ने वित्तीय वर्ष 2021-22 और एसेसमेंट इयर

2022-23 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई निर्धारित की है.

विभाग आखिरी समय की अफरा-तफरी से बचने के लिए करदाताओं को

इनकम टैक्स विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाकर फौरन रिटर्न दाखिल करने को कहा है.

विभाग की तरफ से याद दिलाया गया है कि 31 जुलाई 2022 इसकी अंतिम तिथि है.

करदाताओं को मिलेगा फायदा

जिन करदाताओं ने अबतक रिटर्न भर लिया है उन्हें विभाग की तरफ से बहुत कम समय में रिफंड भी मिल रहा है. क्योंकि इन करदाताओं ने समय रहते आईटीआर दाखिल कर दिया है और रिफंड के रूप उन्हें सहूलियत मिली. अगर रिफंड में देरी की जाती है तो भीड़ बढ़ने से प्रोसेसिंग में देरी के बाद रिफंड मिलता है जिसमें विलंब हो सकता है.

आईटीआर फाइल करने की 31 जुलाई है अंतिम तिथि

नौकरीपेशा लोगों के लिए आईटीआर दाखिल करने की आखिरी तारीख हर वर्ष 31 जुलाई ही होती है लेकिन सरकार करदाताओं की सहूलियत और परिस्थितियों को देखते हुए इसे बढ़ाने का भी फैसला करती है. हालांकि इस बार विभाग ने पहले ही साफ कर दिया है कि आईटीआर भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है.

Bihar Flood: नेपाल में जलप्रलय के बाद बिहार Alert, CM सम्राट...

 नेपाल में सैलाब के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। CM सम्राट चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का एरियल सर्वे कर राहत-बचाव तैयारियों...

Bihar Police: जिसे पढ़ाया-लिखाया, नौकरी लगते ही उसी पति को छोड़...

 बिहार के रोहतास में पति ने महिला पुलिसकर्मी पर नौकरी लगने के बाद कथित प्रेमी संग घर से जाने का आरोप लगाया है। पुलिस...

Jairam Mahato: जयराम महतो ने माफी से किया इनकार, बोले- फांसी...

 डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी विवाद में नया मोड़ आया है। विधायक ने माफी से इनकार किया, पुलिस एसोसिएशन ने गिरफ्तारी...