Advertisment

Baghmara: कुलटांड़ में भू-धंसान से बना गोफ, दहशत में लोग

बाघमारा (धनबाद) : बाघमारा प्रखंड अंतर्गत पदुगोड़ा पंचायत के कुलटांड़ गांव में भू-धंसान से गोफ बन गया.

यह गोफ धनंजय पासी के घर के आंगन में अचानक बन गया.

जिसे देख परिवार के लोगों में दहशत का माहौल हैं.

वहीं गोफ होने की सूचना मिलते ही गांव के लोग भी भयभीत हैं.

पहले भी इस क्षेत्र में हो चुका है भू-धंसान

बताते चलें कि बीती रात वर्षा होने से अचानक 3 फिट गहरा व 2 फिट चौड़ा घर के आंगन की जमीन नीचे धंस गई. ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी कुलटांड़ स्थित फुटबॉल ग्राउंड की जमीन में भी भू-धंसान हो चुकी हैं. इसके अलावे कुछ महीने पहले हाँथुडीह वाशरी कॉलोनी जाने वाले सड़क में भी भू-धंसान से बड़े गोफ बन गया था. जिसके कारण कई दिनों तक लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा था. वहीं इसकी जानकारी अखबारों व न्यूज चैनल में दिखाया गया था.

बीसीसीएल प्रबंधन पर ग्रामीणों ने लापरवाही का लगाया आरोप

उसके बाद ही बीसीसीएल द्वारा बने गोफ की भराई किया गया था. वहीं ग्रामीणों ने इसकी लापरवाही बीसीसीएल प्रबंधन पर लगाया. ग्रामीणों का कहना है कि बीसीसीएल इस क्षेत्र में माइनिंग कर कोयले की निकासी कर ली और इसकी भराई करने में खानापूर्ति कर ऐसे ही छोड़ दिया. जिसका परिणाम यह है कि आए दिन इस तरह से भू-धंसान की स्थित उत्पन्न हो रही हैं. इससे आने वाले समय में कोई बड़ी घटना घटने की अंदेशा सामने आ रही हैं. बताया जाता है कि इसकी जानकारी पुलिस-प्रशासन को दे दी गई है.

रिपोर्ट: सूरजदेव मांझी

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...